
साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: एक्स@/WclLeague)
South Africa Champions vs West Indies Champions Highlights: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन से शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रिचर्ड लेवी के 39 गेंदों पर 87 रन और एबी डिविलयर्स के 39 गेंदों 70 रन की बदौलत स्कोर बोर्ड पर 242 रन लगाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम क्रिस गेल के विस्फोटक अर्धशतक के बावजूद 18.2 ओवर में 145 रन पर ही सिमट गई। साउथ अफ्रीका की ओर से इमरान ताहिर और आरोन फांगिसो ने तीन-तीन विकेट लिए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने पांच विकेट के नुकसान पर 242 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। ओपनर फाफ डु प्लेसिस 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए रिचर्ड लेवी और एबी डिविलियर्स के बीच 42 गेंदों पर 104 रन की पार्टनरशिप हुई। रिचर्ड 39 गेंदों पर 87 रन की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद उसका तीसरा विकेट 146 के स्कोर पर कोलिन इंग्राम (7) के रूप में गिरा।
चौथा विकेट 16.2 ओवर में 208 के स्कोर पर सारेल एर्वी (23) रन बनाकर आउट हुए। फिर एबी डिविलियस 39 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह प्रोटियाज टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच खोकर 242 रन बनाते हुए 243 रन का विशाल लक्ष्य रखा। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से डेव मोहम्मद ने सर्वाधिक दो विकेट, तो फिडेल एडवड्र्स, रयाद एमरिट और ड्वेन ब्रावो ने एक-एक विकेट लिया।
243 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल ने 31 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 60 रन, कार्लोस ब्रेथवेट ने 13 गेंदों पर 29 रन और रयाद एमरिट ने 12 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली। इनके अलावा अन्य 8 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। वहीं, साउथ अफ्रीका की ओर से इमरान ताहिर और आरोन फांगिसो ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
Updated on:
04 Oct 2026 09:34 pm
Published on:
04 Oct 2026 08:54 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
