क्रिकेट

IPL 2025 Orange Cap Update: यशस्वी जायसवाल से कुछ ही घंटे में छिन गई ऑरेंज कैप, जानें अब किसके सिर का ताज 

IPL 2025 Orange Cap Update: आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप की दौड़ अब काफी रोचक हो गई है। रविवार को जहां यशस्‍वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़कर ऑरेंज कैप पर कब्‍जा जमाया था तो उसके कुछ ही घंटे बाद साई सुदर्शन अर्धशतक जड़ते हुए फिर से इस रेस में टॉप पर पहुंच गए।

2 min read
May 19, 2025
Sai Sudharsan
IPL 2025 Orange Cap Update: ऑरेंज कैप होल्‍डर साई सुदर्शन। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/gujarat_titans)

IPL 2025 Orange Cap Update: आईपीएल 2025 में 18 मई को सुपरसंडे में डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) खेला गया, जिसमें ऑरेंज कैप के लिए तगड़ी फाइट देखने को मिली। पहले मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के सलामी यशस्‍वी जायसवाल ने पंजाब किंग्‍स के खिलाफ 25 गेंदों पर विस्‍फोटक अर्धशतक जड़ ऑरेंज कैप पर कब्‍जा जमाया। इसके बाद दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्‍लेबाज साई सुदर्शन ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ सिर्फ 61 गेंदों पर 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन की धमाकेदार पारी खेली और फिर से ऑरेंज कैप अपने नाम की।

सूर्यकुमार यादव पहले से चौथे स्‍थान पर खिसके

बता दें कि रविवार से पहले ऑरेंज कैप सूर्यकुमार यादव के पास थी, जो अब इस रेस में चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने अब तक 12 मैचों में 510 रन बनाए हैं। अब आईपीएल 2025 के 60 मैच के बाद ऑरेंज कैप पर साई सुदर्शन का कब्‍जा है। इस सीजन में अभी तक सबसे ज्‍यादा रन साई सुदर्शन ने 12 मैचों की 12 पारियों में 56.09 के औसत और 157 के शानदार स्‍ट्राइक रेट से 617 रन बनाए हैं। 

इसके बाद दूसरे पायदान पर जीटी के कप्‍तान शुभमन गिल हैं, जिन्‍होंने 12 मैचों की 12 पारियों में 60.10 के औसत और 155.70 के स्‍ट्राइक रेट से 601 रन बनाए हैं। वहीं, 13 मैचों की 13 पारियों में 43.58 के औसत और 158 के स्‍ट्राइक रेट से 523 रन बनाने वाले यशस्‍वी तीसरे नंबर हैं। जबकि 11 मैचों की 11 पारियों में 63.13 के औसत और 143.47 के स्‍ट्राइक रेट से 505 रन बनाने वाले विराट कोहली पांचवें पायदान पर हैं।

यशस्‍वी को छोड़ इन चारों के बीच होगी कड़ी टक्‍कर

ऑरेंज कैप की रेस में यशस्‍वी जायसवाल फिलहाल तीसरे पायदान पर हैं और उनकी टीम भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। अब यशस्‍वी के पास सिर्फ एक मैच है। ऐसे उनका ऑरेंज कैप जीतना बेहद मुश्किल है। अब ये रेस साई सुदर्शन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के बीच देखने को मिलेगी, क्‍योंकि जीटी और आरसीबी प्‍लेऑफ में जगह बना चुके हैं। जबकि एमआई प्‍लेऑफ की दौड़ में शामिल है।  

Published on:
19 May 2025 11:07 am
Also Read
View All
पाकिस्तान के सामने वर्ल्ड चैंपियंस ने टेके घुटने, 3 वनडे मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया बना पाई सिर्फ 588 रन

IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का बड़ा खुलासा: दाऊद इब्राहिम की धमकियों के बाद क्रिकेट से बना ली दूरी

32 की उम्र में केएस भरत ने कहा क्रिकेट को अलविदा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट, विराट कोहली-रोहित शर्मा को कहा शुक्रिया

रजत पाटीदार की इंडिया ए में सीधे उपकप्तान के रूप में एंट्री, सैमसन फिर नजरअंदाज, गायकवाड़ बने कोहली के रिप्लेसमेंट

रोहित और कोहली की इंजरी पर बोले सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले देना होगा फिटनेस टेस्ट