क्रिकेट

IPL Playoff Qualification: कितने मैच जीतने पर किसी टीम को मिलेगा आईपीएल 2025 के प्लेऑफ का टिकट

IPL 2025 Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कुछ टीमें आधा सफर तय कर चुकी हैं और कुछ टीमें आधे सफर की दहलीज पर खड़ी हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि एक टीम को कितने मैच जीतने के बाद प्लेऑफ का टिकट मिलेगा।
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2025, 10:15 PM IST
IPL 2025 Playoff Qualification Scenario

IPL 2025 Playoff Qualification Rule: आईपीएल 2025 में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीमों के बीच रेस तेज हो हो गई है। केकेआर, लखनऊ और चेन्नई सुपर किंग्स ने आधा सफर तय कर लिया है तो बाकी टीमें आधे सफर की दहलीज पर हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि किसी एक टीम को प्लेऑफ्स में अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए कम से कम कितने मैच जीतने की आवश्यकता होती है और किन परिस्थितियों में उतने मैच जीतने के बावजूद टीमें प्लेऑफ से बाहर हो जाती हैं।

कुछ ऐसा है आईपीएल 2025 का फॉर्मेट

आईपीएल 2025 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप्स में बांटा गया है। ग्रुप A में चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स हैं तो ग्रुप B में मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें शामिल हैं। दोनों ग्रुप्स में टीमों को एक क्रम में रखा जाता है और अपने समान वाली टीम से उन्हें दो मैच खलने होते हैं। अपने ग्रुप में सभी टीम से 2-2 मैच भी खेलने होते हैं और दूसरे ग्रुप की समान टीम को छोड़कर बाकी चारों टीमों से एक एक मैच खेलना होता है।

प्रत्येक टीम लीग चरण में कुल 14 मैच खेलती हैं। कुछ टीमों के खिलाफ दो बार और कुछ के खिलाफ एक बार मैच खेलना होता है। लीग चरण के अंत में अंक तालिका में टॉप चार में रहने वाली टीमें प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करती हैं।

प्लेऑफ्स के लिए कितनी जीत जरूरी?

आईपीएल के इतिहास और पिछले सीज़नों के आंकड़ों के आधार पर नजर डालें तो प्लेऑफ्स का टिकट हासिल करने के लिए टीमों को 8 जीत या 16 अंक की जरूरत होती है। हालांकि 7 मैच जीतने वाली या 14 अंक हासिल करने वाली टीमें भी कई बार प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं लेकिन तब ज्यादातर टीमों का प्रदर्शन बेहतर होता है और नेट रनरेट की लड़ाई भी कांटे की हो जाती है। साल 2024 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7-7 मैच जीते और दोनों के 14-14 अंक थे लेकिन बेंगलुरु ने अपने नेट रनरेट बेहतर किया और वे प्लेऑफ में पहुंच गए तो सीएसके बाहर हो गई।