क्रिकेट

IPL 2025: रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़कर इस टीम में होने वाले हैं शामिल, रिपोर्ट में बड़ा दावा

IPL 2025: मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह एमआई के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने वाले हैं। ऐसा हुआ तो हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्‍तान बने रहेंगे।

2 min read

IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन नियम जारी होते ही खिलाड़ियों के टीम ट्रांसफर की चर्चाएं तेज होने लगी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान और मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान अब एमआई के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने वाले हैं। ऐसा हुआ तो हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्‍तान बने रहेंगे और रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

मेगा ऑक्‍शन से पहले शुरू हुई चर्चा

उल्‍लेखनीय है कि रोहित शर्मा पिछले सीजन को छोड़कर लंबे समय तक मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के कप्तान रहे। हार्दिक पंड्या 2 साल तक गुजरात टाइटन्स से मुंबई इंडियंस में वापस आए और फैंस की नाराजगी के बावजूद उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया। आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्‍शन आने वाला है। इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित शर्मा टीम से बाहर होने वाले हैं।

रिपोर्ट में किया गया ये दावा

रोहित शर्मा को 2011 के ऑक्‍शन में डेक्कन चार्जर्स से मुंबई इंडियंस में खरीदा गया था। हिटमैन की कप्तानी में मुंबई की टीम ने 5 बार आईपीएल खिताब जीती है, जिसमें सबसे हालिया खिताब 2020 में आया है। स्पोर्ट्स यारी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित शर्मा के लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने की सबसे अधिक संभावना है, जिससे टीम को रिटेंशन में एक स्थान बचाने में मदद मिल सकती है।

रोहित शर्मा पर रहेगी सबकी नजर

अगर ऐसा हुआ तो यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा लखनऊ सुपर जायंट्स में किस तरह और किस क्षमता से योगदान देते हैं। ICC T20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा खेल के सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कह चुके हैं। अब हिटमैन वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करते नजर आते हैं।

Published on:
30 Sept 2024 10:52 am
Also Read
View All

अगली खबर