वहीं, कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 31 गेंदों पर 52 रन की अहम पारी खेलते हुए उनके साथ 137 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। हालांकि आखिरी के ओवरों में आयरलैंड की टीम 43 रनों के अंदर 6 विकेट गंवा बैठी, फिर भी उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 196 रनों का कठिन लक्ष्य दिया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की, जहां रीजा हेंड्रिक्स ने लगातार दूसरा अर्धशतक (51 रन) बनाया और मैथ्यू ब्रीट्जके ने भी 51 रन जोड़े। ओपनर रयान रिकेल्टन ने 22 गेंदों पर 36 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन बाद में दक्षिण अफ्रीका रन रेट के हिसाब से पीछे रह गई।