Accuweather की रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर में आज सोमवार को महज तीन प्रतिशत की बारिश की संभावना है। आसमान पूरी तरह से साफ है, सुबह से ही सूर्यदेव दर्शन दे रहे हैं। पिछले दो दिन से धूप नहीं निकली है, इस कारण आउट फील्ड को सुखाने में काफी परेशानी हुई, लेकिन आज मौसम मेहरबान रहेगा। ऐसे में चौथे दिन का खेल तय समय पर शुरू होने की संभावना है।