क्रिकेट

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखकर इस खिलाड़ी को आई युवराज सिंह की याद, तारीफ में कही यह बात..

RR Vs LSG, IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को देखकर इंग्लैंड के एक खिलाड़ी को युवराज सिंह की याद आ गई। वैभव की तारीफ में उसने क्या कहा? आइए जानते हैं।
2 min read
Apr 20, 2025
Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

आईपीएल (IPL 2025) में शनिवार के राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के मैच (RR vs LSG) में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की बल्लेबाजी ने कई क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। कई खिलाड़ी और फैंस, वैभव की काफी तारीफ कर हैं। इस लिस्ट में इंग्लैंड के एक खिलाड़ी का भी नाम शामिल है जिसे वैभव की बल्लेबाजी देखकर भारत के एक दिग्गज खिलाड़ी की याद आ गई।

सैम बिलिंग्स ने की वैभव की तारीफ

इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स (Sam Billings) ने सोशल मीडिया पर वैभव की तारीफ की है। 14 साल के वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत छक्के से की। ऐसे में बिलिंग्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, "यह बिलकुल बेतुका है!!!!! 14 साल की उम्र और पहली गेंद पर ही छक्का। वैभव के बल्ले की स्विंग भी देखो, इसे देखकर मुझे प्राइम युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की याद आ गई….वाह।"


पहली ही पारी में वैभव ने किया कमाल

वैभव आईपीएल के पहला ही मैच खेल रहा था और अपनी पहली ही पारी की शुरुआत उसने छक्के के साथ की। एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 180 रन बनाए। इसके जवाब में आरआर 5 मिनट पर 178 रन ही बना पाई। राजस्थान की टीम 2 रन से यह मैच हार गई, लेकिन आरआर की इस बल्लेबजी में ओपनिंग में आए वैभव ने 20 गेंदों पर 34 रन बनाकर सभी को प्रभावित्त किया। वैभव ने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के भी लगाए और 170 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। आउट होने के बाद मैदान से वापस जाते समय वैभव की आंखों में आंसू थे।

आगे के मैचों में की जगह पक्की!

वैभव की आईपीएल डेब्यू पारी ने सभी को प्रभावित किया। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वैभव को राजस्थान के आगामी मैचों में भी खेलने का मौका मिल सकता है।



Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा