क्रिकेट

2025 से भी ज्यादा खतरनाक IPL 2026 का रिकॉर्ड! अबतक इतनी बार चेज़ हुआ 200 से ज्यादा का स्कोर, जमकर हो रही गेंदबाजों की कुटाई

आईपीएल 2026 में अब तक कुल 10 बार ऐसा हो चुका है, जब किसी टीम ने 200 या उससे अधिक का लक्ष्य हासिल करके मैच जीता है। यह आईपीएल इतिहास का नया रिकॉर्ड है।

2 min read
Apr 30, 2026
आईपीएल 2026 में 10 बार हुए 200 से ज्यादा रन चेज़ (photo - IPL)

Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में एक के बाद एक हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस सीजन बल्लेबाजी अब इतने ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी है कि पहली पारी में बना बड़ा से बड़ा स्कोर भी अब सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। आईपीएल 2026 में अबतक 41 मुक़ाबले खेले जा चुके हैं औरअभी से 200 या उससे अधिक के लक्ष्य को चेज करने का नया रिकॉर्ड बन गया है।

ये भी पढ़ें

GT vs RCB Pitch Report: पिछले मैच में यहां 100 पर ऑलआउट हुई थी गुजरात, अहमदाबाद में ज्यादातर मैच हाई-स्कोरिंग, पढ़ें पिच और मौसम का हाल

हैदराबाद ने किया ऐतिहासिक चेज़

29 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे आसानी से चेज कर लिया। इससे पहले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, फिर भी पंजाब किंग्स ने उसे चेज करके जीत हासिल की।

ये दो मैच सिर्फ उदाहरण हैं। आईपीएल 2026 में अब तक कुल 10 बार ऐसा हो चुका है, जब किसी टीम ने 200 या उससे अधिक का लक्ष्य हासिल करके मैच जीता है। यह आईपीएल इतिहास का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी सीजन में 200+ का लक्ष्य चेज करने की संख्या 10 तक नहीं पहुंची थी।

आईपीएल 2025 में 9 बार हुआ था ऐसा

पिछला रिकॉर्ड आईपीएल 2025 में बना था, जब टीमों ने 9 बार 200 या उससे ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया था। आईपीएल 2026 का अभी लगभग आधा सीजन बाकी है, ऐसे में यह संख्या और बढ़ भी सकती है। इस सीजन 200+ के लक्ष्य को हासिल करने वाली टीमों में पंजाब किंग्स सबसे आगे है, जिन्होंने 3 बार यह कारनामा किया है। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2 बार), मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स (2 बार) और सनराइजर्स हैदराबाद (2 बार) का नाम शामिल है।

पंजाब किंग्स ने इस सीजन किया है सबसे बड़ा चेज़

आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा सफल चेज पंजाब किंग्स के नाम दर्ज है। उन्होंने इसी सीजन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का लक्ष्य हासिल किया, जो अब तक का सबसे बड़ा सफल चेज है। दूसरे नंबर पर भी पंजाब ही है, जिन्होंने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन चेज किए थे। तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है। SRH ने 2025 में पंजाब के खिलाफ 246, 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 244 और इसी सीजन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 229 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 Playoff Scenario: एकतरफा हो गई प्लेऑफ की रेस! टॉप-4 में जगह बनाने वाली 4 टीमें सिर्फ 2 जीत दूर, इन टीमों का सफर लगभग खत्म
Published on:
30 Apr 2026 11:04 am
Also Read
View All