क्रिकेट

‘दांत दिखा, थोड़ा मुस्कुरा’ तिलक वर्मा के बाद अब प्रियांश आर्य को टोकते दिखे अर्शदीप सिंह, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

Arshdeep Singh Snapchat story Priyansh Arya: आईपीएल में लगातार 6 मैच हारकर संकट में फंसी पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक नए विवाद में घिर गए हैं। लखनऊ के साथ करो या मरो के मुकाबले से पहले, टीम बस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसमें अर्शदीप युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्य को टोकते हुए नजर आ रहे हैं।
2 min read
May 22, 2026
Arshdeep Singh Snapchat story Priyansh Arya, Tilak Varma Oye Andhere comment Arshdeep
अर्शदीप सिंह ने टीम बस में प्रियांश आर्य की वीडियो बनाई (Photo - IANS/Screengrab)

Arshdeep Singh Snapchat story Priyansh Arya: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 मैदान पर लगातार मिल रही हार के बीच पंजाब किंग्स के खेमे से एक के बाद एक सोशल मीडिया विवाद सामने आ रहे हैं। इस बार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपने ही साथी खिलाड़ी प्रियांश आर्य के साथ बातचीत को लेकर फैंस के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, पंजाब किंग्स की टीम बस के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर अर्शदीप सिंह के स्नैपचैट स्टोरी से लिया गया है। यह वीडियो तब का है जब टीम लखनऊ में सफर कर रही थी।

'अपने दांत दिखा…'

वीडियो में पंजाब के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य और हरप्रीत ब्रार बस की आखिरी सीट पर बैठे दिख रहे हैं। कैमरे के पीछे से अर्शदीप सिंह की आवाज आती है, जिसमें वह प्रियांश की मुस्कान का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, 'क्या क्यूटी है यार… जरा अपनी मुस्कान दिखा, अपने दांत दिखा।' इसके बाद अर्शदीप हंसने लगते हैं। इस वीडियो को लेकर इंटरनेट दो गुटों में बंट गया है। कुछ फैंस इसे ड्रेसिंग रूम का साधारण मजाक बता रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि प्रियांश इस दौरान फोन पर बात कर रहे थे और उनका बॉडी लैंग्वेज दिखाता है कि वह इस बर्ताव से असहज (uncomfortable) महसूस कर रहे थे।

पुराना अंधेरे वाला विवाद

अर्शदीप सिंह पिछले कुछ ही दिनों में तीसरी बार सोशल मीडिया पर विवादों का हिस्सा बने हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अर्शदीप उन्हें 'ओए अंधेरे' कहते सुनाई दिए थे, जिस पर फैंस ने उनकी काफी आलोचना की थी।

यही नहीं, जब एक फैन ने सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स का नाम बदलने की सलाह दी, तो अर्शदीप ने उस पर तीखा पलटवार करते हुए लिखा था कि वह उन लोगों से सलाह नहीं ले सकते जो चिप्स और कोल्ड ड्रिंक के लिए आज भी घर वालों से पैसे मांगते हैं।

टीम के हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस ने दी सफाई

इन विवादों पर जब पंजाब किंग्स के हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड्रयू लीपस से पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मैं खुद सोशल मीडिया को ज्यादा फॉलो नहीं करता, इसलिए मुझे बस इतनी जानकारी है कि पर्दे के पीछे व्लॉगिंग वगैरह को लेकर थोड़ी बहुत बातें चल रही हैं। लेकिन मैं आपको बता दूं कि अर्शदीप पर इन चीजों का मानसिक रूप से कोई असर नहीं पड़ा है और वह पूरी तरह फोकस्ड हैं।'