क्रिकेट

IPL 2026: ‘बच्चे के साथ अन्याय’, चार विकेट लेने के बाद भी रसिख सलाम को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ नहीं मिलने पर उठे सवाल

रसिख सलाम डार ने 4 विकेट लेकर एलएसजी की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं हेजलवुड ने भी शानदार गेंदबाजी की, एलकिन उन्होंने मात्र एक विकेट झटका था। बावजूद इसके उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और डार के प्रदर्शन को नज़रअंदाज़ कर दिया गया।

2 min read
Apr 16, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार (Photo - BCCI)

Rasikh Salam Dar, Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को खेला गया। आरसीबी ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीतकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल किया। आरसीबी की जीत में गेंदबाजों की भूमिका अहम रही, जिसमें प्रमुख नाम रसिख सलाम डार का रहा, लेकिन रसिख को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नहीं दिया गया। आकाश चोपड़ा ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ें

कभी 5 छक्के लगाए थे, उसी की बात करते हैं, रिंकू को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया? KKR की हार के बाद इस दिग्गज ने साधा निशाना

रसिख सलाम ने झटके चार विकेट

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसे टीम के गेंदबाजों ने सही साबित किया। आरसीबी ने एलएसजी की पारी को 20 ओवर में 146 रन पर समेट दिया। आरसीबी की तरफ से सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन सबसे सफल दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार रहे। डार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा, भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3, क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2, और जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया।

हेजलवुड को मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच'

आरसीबी 15.1 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। माना जा रहा था कि मैच के बाद रसिख सलाम डार तो प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलेगा, लेकिन सभी को चौंकाते हुए यह खिताब तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को दे दिया गया। यह फैसला सभी के परे था, क्योंकि डार की इकॉनमी भी अच्छी थी और विकेट भी हेजलवुड से 3 ज्यादा थे। टी20 में दोनों की अहमियत है। इसलिए डार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार न मिलना अटपटा फैसला है।

आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल

मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे को उठाया है और फैसले को निराशाजनक बताया है। आकाश ने लिखा, "आरसीबी-एलएसजी मैच में रसिख सलाम को प्लेयर ऑफ द मैच क्यों नहीं दिया गया। यह बच्चे के साथ अन्याय है।" दरअसल, आकाश चोपड़ा यह कहना चाहते थे कि रसिख जैसे युवा खिलाड़ी को अगर बेहतर प्रदर्शन का इनाम नहीं मिलेगा तो इससे कहीं न कहीं उनका उत्साह कम होगा।

Published on:
16 Apr 2026 08:56 am
Also Read
View All