क्रिकेट

एबी डीविलियर्स ने एमएस धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- गलत कारणों से वहां हैं

CSK in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। इसके लिए सभी 10 टीमें अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस एक बार फिर प्रबल दावेदार के रूप में अपने अभियान का आगाज करेंगी। वहीं, अब तक खिताब से दूर रही […]

2 min read
Mar 17, 2026
एमएस धोनी (फोटो- IANS)

CSK in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। इसके लिए सभी 10 टीमें अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस एक बार फिर प्रबल दावेदार के रूप में अपने अभियान का आगाज करेंगी। वहीं, अब तक खिताब से दूर रही दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स भी इस बार सूखा खत्म करना चाहेंगी।

ये भी पढ़ें

2 कीवी गेंदबाजों ने ध्वस्त कर दी साउथ अफ्रीका की बैटिंग, दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत

डीविलियर्स ने उठाया सवाल

टूर्नामेंट से पहले एबी डीविलियर्स ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे क्रिकेट गलियारों में हलचल मच गई है। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा कि जिस पोजीशन पर धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह उसके हकदार नहीं हैं।

डिविलियर्स ने कहा, “मुझे एमएस धोनी का आठवें या नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करना समझ में नहीं आता। अगर वह इस पोजीशन पर खेल रहे हैं, तो न तो उनकी लीडरशिप नजर आती है और न ही उनकी बल्लेबाजी का सही उपयोग हो पाता है। ऐसा लगता है कि वह किसी गलत वजह से उस स्थान पर खेल रहे हैं, जिसके वह हकदार नहीं हैं।” उन्होंने आगे कहा कि धोनी को ऊपर बल्लेबाजी करनी चाहिए। डिविलियर्स के अनुसार, उन्हें नंबर 6 पर प्रमोट करना टीम के हित में होगा। इसके अलावा उन्हें चौथे या पांचवें नंबर पर भी आजमाया जा सकता है।

आपको बता दें कि पिछले सीजन में धोनी कई बार आठवें या नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, जहां उन्हें सिर्फ आखिरी 3-4 गेंदें खेलने का मौका मिलता था। इसी वजह से उनका रोल स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं या सिर्फ कप्तानी की भूमिका निभा रहे हैं। इस सीजन में भी धोनी की भूमिका को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है। वहीं, जारी शेड्यूल के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

BCCI ने शुरुआती 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया है, जिसमें सभी 10 टीमों को 4-4 मैच खेलन हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर