
Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने सामने हैं। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। एमएस धोनी के फैंस को फिर से निराशा हाथ लगी है, क्योंकि इस मुकाबले के लिए भी वह उपलब्ध नहीं हैं।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है। हम बहुत सी चीजें सही कर रहे हैं, लेकिन परिणाम छोटे-छोटे मौकों को जीतने पर निर्भर करता है। टीम में अरशद की वापसी हुई है।” तो वहीं टॉस हारने वाले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, “यह पिच थोड़ी सूखी है। हमें स्कोर बनाने और उसे बचाने में कोई दिक्कत नहीं है। हमारा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। हम धीरे-धीरे बेहतर होते जा रहे हैं। एक-दो क्षेत्र हैं, जहां हमें सुधार करने की जरूरत है। मुझे अच्छी शुरुआत मिल रही है, जिसे बड़े स्कोर में बदलना होगा। टीम में एक बदलाव हुआ है और उर्विल की वापसी हुई है।”
सीएसके ने 7 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक हासिल किए हैं और अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। अपने घरेलू मैदान पर सीएसके जीटी के खिलाफ जीत दर्ज कर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। वहीं, जीटी ने भी 7 मैचों में 3 जीत दर्ज की हैं और वह सातवें स्थान पर है। टीम अपने पिछले दो मैच हार चुकी है और जीत की राह पर लौटना चाहेगी। सीएसके और जीटी के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दोनों टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं, जिससे मुकाबला बराबरी का रहा है।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह।
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार।
GT के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट: राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया और निशांत सिंधु।
CSK के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट: सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष और मैथ्यू शॉर्ट।