क्रिकेट

CSK vs KKR: छक्का खाने के बाद अगली ही गेंद पर कार्तिक त्यागी ने संजू सैमसन को मारा बोल्ड, देखें वीडियो

IPL 2026, CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ संजू सैमसन अर्धशतक से चूक गए और कार्तिक त्यागी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

2 min read
Apr 14, 2026
संजू सैमसन और कार्तिक त्यागी (फोटो- IANS)

Kartik Tyagi vs Sanju Samson: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 22वें मुकाबले में कार्तिक त्यागी और संजू सैमसन के बीच कुछ देर तक राइवलरी देखने को मिली। हालांकि जीत केकेआर के गेंदबाज को मिली। कार्तिक त्यागी ने 3 छक्के खाने के बाद शानदार कमबैक किया और चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज को बोल्ड कर बदला लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

पंजाब किंग्स के खिलाफ ही प्लेइंग 11 में शामिल हो गए थे प्रफुल्ल हिंगे, फिर भी नहीं हुआ डेब्यू, हुआ था बड़ा खेल

चेन्नई सुपर किंग्स ने की पहले बल्लेबाजी

चेन्नई के स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया, जहां चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। गायकवाड़ सस्ते में पवेलियन लौट गए और आयुष म्हात्रे को वैभव अरोड़ा ने 38 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। दूसरी ओर, संजू सैमसन ने मोर्चा संभाले रखा और डेवोन ब्रेविस के साथ मिलकर टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। 111 के कुल स्कोर पर 12वें ओवर में संजू सैमसन आउट हुए।

फिफ्टी से चूक गए सैमसन

इस मुकाबले में पारी का 10वां ओवर डालने आए कार्तिक त्यागी की 5वीं गेंद पर संजू सैमसन ने छक्का जड़ दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर संजू ने सिंगल लिया। केकेआर के लिए 13वां ओवर भी कार्तिक डालने आए। इस बार भी उनके सामने संजू सैमसन थे, जिन्होंने पहली गेंद पर फिर छक्का उड़ा दिया। हालांकि, अगली ही गेंद पर कार्तिक त्यागी ने शानदार वापसी करते हुए संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड कर दिया। संजू सैमसन अर्धशतक से चूक गए और 32 गेंदों में तीन छक्के और चार चौकों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक ने इस मुकाबले में 4 ओवर डाले और 2 विकेट चटकाए। सैमसन के बाद उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को भी चलता किया, जो 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

CSK ने 20 ओवर में बनाए 192 रन

आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 192 रन बनाए। सैमसन ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए, तो डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 और आयुष म्हात्रे ने 38 रन की तूफानी पारी खेली। केकेआर ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है, तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स पिछले मैच के बाद जीत की पटरी पर लौटी थी।

ये भी पढ़ें

KKR ने किया बड़ा बदलाव, एक मैच बाद ही इस गेंदबाज को प्लेइंग 11 से निकाला, वरुण चक्रवर्ती की हुई वापसी
Also Read
View All