
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)
Vaibhav Suryavanshi in IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब डिफेंड किया। पिछले सीजन भी इसी मैदान और इसी पिच पर बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था।
इस दौरान वैभव सूर्यवंशी भी मैच देखने पहुंचे, लेकिन खास बात यह रही कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह के साथ फाइनल देखते हुए नजर आए। इसका मतलब यह है कि अब जय शाह का हाथ भी वैभव सूर्यवंशी के सिर पर आ गया है। इसका मतलब ये निकाला जा रहा है कि अब वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे पावरफुल व्यक्ति का साथ मिलने के बाद सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू होने से कोई नहीं रोक सकता।
आपको बता दें कि जिस तरीके से सूर्यवंशी ने आईपीएल में प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए क्रिकेट जगत में हर तरफ उनके डेब्यू की चर्चा हो रही है। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट टीम का चयन हुआ था, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। हालांकि श्रीलंका में खेले जाने वाली ट्राई सीरीज के लिए भारत ए टीम में उन्हें जगह जरूर मिली है, लेकिन अब तक टीम इंडिया की जर्सी उनसे दूर रही है।
लेकिन फाइनल के इस नजारे के बाद अब माना जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में सिलेक्शन लगभग पक्का माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि भारतीय टीम में वह कब एंट्री मारते हैं। आपको बता दें कि टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जो 26 जून और 28 जून को खेली जाएगी। ऐसे में सूर्यवंशी का इस दौरे के लिए टीम में चयन हो सकता है।
आपको बता दें कि एशियाई गेम्स 2026 के लिए भारत की संभावित टीम में भी वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है। इस सीजन सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए और फाइनल से टीम के बाहर होने के बावजूद कई खिताब अपने नाम किए। उन्होंने ऑरेंज कैप तो जीती ही, साथ ही इमर्जिंग प्लेयर का खिताब भी जीता और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर भी बने। सूर्यवंशी ने इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाए और बेस्ट स्ट्राइकर का अवॉर्ड भी उनके नाम रहा। उन्होंने पूरे सीजन 237 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जो सबसे ज्यादा रही।
Updated on:
01 Jun 2026 09:37 am
Published on:
01 Jun 2026 09:37 am
