IPL 2026 की दो अजेय टीमें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने सामने हैं, जहां अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Hardik Pandya Update, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अक्षर पटेल ने अपने होम ग्राउंड पर बिना किसी बदलाव के टीम उतारने का फैसला किया है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं।
अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम गेंदबाजी करेंगे। यह सीजन का हमारा पहला घरेलू मैच है। हम देखना चाहते हैं कि मैच कैसा रहता है। हम पिछले सीजन में 26 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद भी लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। इस मैच में भी हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हार्दिक की तबियत ठीक नहीं है, इसलिए इस मैच में उनकी जगह कप्तानी कर रहा हूं। पिच अच्छी लग रही है और हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। टीम में कई बदलाव हैं। दीपक चाहर आए हैं। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश आए हैं। अल्लाह गजनफर की जगह मिशेल सेंटनर आए हैं।"
दोनों ही टीमों का सीजन का यह दूसरा मुकाबला है। दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन का पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था और 6 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं एमआई ने 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था और 6 विकेट से जीत हासिल की थी। दोनों ही टीमें इस मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेंगी।
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।
DC के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूशन: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिज़वी और करुण नायर।
MI के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूशन: मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट और अश्विनी कुमार