क्रिकेट

‘अब हाथ में टेप लगाकर भेजूंगा’, साई सुदर्शन के अजीबोगरीब हिट विकेट पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill on Sai Sudharsan hit wicket: IPL 2026 के क्वालिफायर 2 में RR को हराकर गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंच गई है। मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने साई सुदर्शन के लगातार दूसरी बार हिट विकेट होने पर एक ऐसा मजेदार बयान दिया, जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

2 min read
May 30, 2026
साई सुदर्शन के दूसरी बार हिट विकेट होने पर कप्तान शुभमन गिल का रिएक्शन (Photo - X/Screengrab)

Shubman Gill on Sai Sudharsan hit wicket: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स (RR) को धूल चटाकर गुजरात टाइटंस (GT) फाइनल में पहुंच चुकी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में जहां रनों की बरसात हुई, वहीं एक ऐसा वाकया भी हुआ जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। यह वाकया था गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन का लगातार दूसरे मैच में हिट विकेट होना।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: कगिसो रबाडा ने फेंकी 153 Kmph की रफ्तार से आग उगलती गेंद, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ दिया 91 मीटर लंबा छक्का, देखें Video

'ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा'

मैच जीतने और फाइनल का टिकट पक्का करने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल बेहद खुश नजर आए, लेकिन सुदर्शन के आउट होने के तरीके पर वह अपनी हंसी नहीं रोक पाए। गिल ने हंसते हुए कहा, 'मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं देखा। लगातार दो मैचों में कोई इस तरह कैसे आउट हो सकता है। सोशल मीडिया पर फैंस सलाह दे रहे हैं कि अगले मैच में सुदर्शन के हाथों पर टेप बांधकर भेजना चाहिए। मुझे लगता है कि फाइनल में मुझे सच में ऐसा ही करना पड़ेगा।'

गिल और सुदर्शन की रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप

भले ही सुदर्शन (32 गेंदों में 58 रन) का विकेट अजीब रहा, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर इतिहास रच दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 77 गेंदों में 167 रनों की तूफानी साझेदारी की, जो आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप बन गई है।
शुभमन गिल ने इस मैच में कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 53 गेंदों में 104 रन ठोक दिए। यह आईपीएल प्लेऑफ का सबसे तेज शतक भी है। गिल ने अपनी पारी में 15 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए।

वैभव सूर्यावंशी की पारी गई बेकार

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल पहले दो ओवरों में ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला और महज 47 गेंदों में 96 रनों की आतिशी पारी खेली। आखिरी ओवर में डोनोवन फरेरा ने राशिद खान को रिमांड पर लेते हुए 38 रन कूट दिए, जिससे राजस्थान ने 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लेकिन अहमदाबाद की पिच पर गिल के इरादे कुछ और ही थे। गुजरात ने 215 का ये बड़ा रन चेज आसानी से पूरा कर लिया। अब गुजरात टाइटंस का मुकाबला फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा।

Also Read
View All