क्रिकेट

जसप्रीत बुमराह की ऐसी तस्वीर नहीं देखना चाहेगा कोई फैन! पंजाब किंग्स के खिलाफ झलका दुख, दर्द, तकलीफ

Jasprit Bumrah Wickets in IPL: आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्टार गेंदबाज अब तक एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बुमराह की निराशा साफ नजर आई, जो उनके खराब फॉर्म को दर्शाती है।

2 min read
Apr 17, 2026
जसप्रीत बुमराह (फोटो- IANS)

Jasprit Bumrah in IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब तक 24 मुकाबले हो चुके हैं और इस दौरान कई गुमनाम खिलाड़ियों को शोहरत मिली है, तो कई स्टार खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रहे हैं। भारत को T20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले दो स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) अब तक विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं।

ये भी पढ़ें

13 ट्रॉफी जीतने वाली इन 3 टीमों की हालत खराब, IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने से इन टीमों को रोकना मुश्किल

अब तक नहीं मिली एक भी विकेट

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए मिलकर 28 विकेट झटके थे, लेकिन आईपीएल 2026 में अब तक इन दोनों खिलाड़ियों की झोली खाली रही है। जसप्रीत बुमराह तो 5 मैच खेलकर एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं।

Punjab Kings के खिलाफ पिछले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की एक ऐसी तस्वीर भी देखने को मिली, जिसे शायद कोई भी भारतीय क्रिकेट फैन नहीं देखना चाहेगा। इस मुकाबले में Mumbai Indians को हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 195 रन बनाए, लेकिन 196 रन के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 17 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

अर्शदीप को मिले 3 विकेट, बुमराह फिर खाली हाथ

इस मैच में Arshdeep Singh ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह ने भी इसी पिच पर गेंदबाजी की, लेकिन अपने 4 ओवर में 41 रन खर्च कर दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

यह लगातार पांचवां मुकाबला था, जब जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला। आखिरी ओवर डालते समय उनके चेहरे पर लाचारी, दर्द और निराशा साफ नजर आ रही थी। वह मुस्कुराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन यह साफ दिख रहा था कि विकेट न मिलने से वह अंदर ही अंदर कितने परेशान हैं।

यह वही गेंदबाज है, जिसने भारत को कई हारे हुए मुकाबलों में जीत दिलाई है। यह वही खिलाड़ी है, जिसके बिना टीम इंडिया की गेंदबाजी अधूरी लगती है। लेकिन आईपीएल 2026 उनके लिए किसी बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है।

हर 18 रन के बाद विकेट चटका देते थे बुमराह

अगर पिछले सीजन की बात करें, तो आईपीएल 2025 में जसप्रीत बुमराह ने 20 विकेट चटकाए थे। हालांकि उस सीजन की शुरुआत भी उन्होंने बिना विकेट के की थी, लेकिन अंत तक शानदार वापसी करते हुए उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अब तक 150 आईपीएल मुकाबलों में 183 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह का इकोनॉमी रेट भी काफी शानदार रहा है। आमतौर पर वह हर 18 रन पर एक विकेट हासिल कर लेते हैं, लेकिन इस सीजन में लगभग 164 रन खर्च करने के बावजूद वह एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। यही वजह है कि पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में उनकी जो तस्वीर सामने आई, उसने सभी क्रिकेट फैंस को हैरान और भावुक कर दिया।

ये भी पढ़ें

2 साल पहले KKR ने की ऐसी गलती, जिसकी वजह से आज एक मैच जीतने के लिए तरस रही टीम
Also Read
View All