क्रिकेट

जोस बटलर ने बदल दिया IPL का इतिहास, छक्कों की बारिश कर ऐसा करने वाले बन गए पहले बल्लेबाज

IPL 2026, DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जोस बटलर ने पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में नया रिकॉर्ड बना दिया है।

2 min read
Apr 08, 2026
जोस बटलर (फोटो- IANS)

Most Sixes in Powerplay In IPL History: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का इतिहास बदल दिया। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ बटलर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की ओर से पारी के शुरुआती 6 ओवरों में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes in Powerplay) 5 लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में बटलर ने ऋद्धिमान साहा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2023 में जीटी की ओर से खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 4 छक्के लगाए थे।

आईपीएल की किसी पारी के पहले छह ओवरों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नॉन-ओपनर बल्लेबाजों में बटलर आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सुरेश रैना ने साल 2014 के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ पॉवरप्ले के दौरान 5 छक्के लगाए थे।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: चौथे मैच में भी जीत के लिए तरसेगी KKR? लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ आंकड़े बेहद खराब

बटलर ने पारी के तीसरे ओवर में मुकेश कुमार की गेंद को सीधे बाउंड्री पार पहुंचाया। अगले ओवर में उन्होंने अक्षर पटेल के खिलाफ एक छक्का लगाया। मैच के पांचवें ओवर में बटलर ने मुकेश कुमार को एक बार फिर निशाने पर लिया और इस ओवर में 3 छक्के जड़ दिए।

पॉवरप्ले का बनाया तीसरा बड़ा स्कोर

पावरप्ले की समाप्ति तक गुजरात टाइटंस ने 1 विकेट खोकर 68 रन बना लिए थे। यह आईपीएल इतिहास में शुरुआती 6 ओवरों में गुजरात टाइटंस का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में साल 2025 में अहमदाबाद के मैदान पर खेला गया मैच शीर्ष पर है, जिसमें जीटी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बिना विकेट खोए 82 रन बनाए थे। वहीं, साल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस टीम ने बिना विकेट गंवाए 78 रन बनाए थे।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम को 2.1 ओवर में साई सुदर्शन (12) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद बटलर ने कप्तान शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 60 रन जोड़े। बटलर ने 27 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 52 रन बनाए।

Updated on:
08 Apr 2026 09:32 pm
Published on:
08 Apr 2026 09:07 pm
Also Read
View All