क्रिकेट

GT vs KKR के मुकाबले ने बदल दिया टी20 क्रिकेट का इतिहास, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुए इन 6 बल्लेबाजों के नाम

Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में केकेआर के 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, तो टाइटंस के भी 3 बल्लेबाजों ने यह कारनामा किया।

2 min read
May 17, 2026
गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो-IANS)

IPL 2026 KKR vs GT: आईपीएल 2026 में शनिवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में छक्के-चौकों की बारिश हुई। इस मैच में बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए, जिसकी वजह से टी20 क्रिकेट का इतिहास बदल गया। KKR और GT के बल्लेबाजों ने मिलकर इस मैच में कुल 465 रन बनाए। इस मुकाबले में कुल 6 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहला ऐसा मुकाबला रहा, जिसमें 6 बल्लेबाजों ने 50 या उससे अधिक रन बनाए।

ये भी पढ़ें

जीत के बावजूद KKR को बड़ा झटका, 18 करोड़ में लेने वाला गेंदबाज फेंक पाया है सिर्फ 8 गेंद

इन 6 बल्लेबाजों ने जड़ा अर्धशतक

पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की तरफ से फिन एलन ने 93 रनों की दमदार पारी खेली, तो अंगकृष रघुवंशी 82 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, कैमरन ग्रीन ने भी अर्धशतक लगाया और नाबाद 52 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 57 रनों का योगदान दिया। साई सुदर्शन ने लगातार चौथे मुकाबले में अर्धशतक लगाते हुए 28 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली।

गुजरात टाइटंस के कप्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद केकेआर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। ईडन गार्डन्स के मैदान पर अपने 100वें मैच में केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान अजिंक्य रहाणे महज 14 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी निभाई।

शतक से चूक गए फिन एलन

एलन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में एलन ने 4 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, अंगकृष ने 44 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 82 रनों की दमदार पारी खेली। अंत के ओवरों में कैमरून ग्रीन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसके चलते केकेआर 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 247 रन लगाने में सफल रही।

248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी। जीटी की ओर से शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 5 चौके और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 85 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने 28 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने 35 गेंदों में 57 रन बनाए। केकेआर ने इस मुकाबले को 29 रनों से अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें

आंकड़ों ने बढ़ाई श्रेयस अय्यर की टेंशन, पंजाब किंग्स के प्लेऑफ्स का समीकरण बिगाड़ सकती है RCB
Also Read
View All