क्रिकेट

KKR vs RR: 11वें ओवर में ही खत्म हो जाती KKR की पहली जीत की उम्मीद, लेकिन RR ने कर दी बड़ी गलती

RR Big Mistake Against KKR: 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन 11वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स की गलती की वजह से उन्होंने 6 विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

2 min read
Apr 20, 2026
IPL 2026 KKR vs RR Highlights
राजस्थान रॉय़ल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- IANS)

IPL 2026 KKR vs RR Highlights: आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को पहली जीत मिली। कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हराकर इस सीजन में जीत का स्वाद चखा। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 155 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रिंकू सिंह ने मैच जिताऊ पारी खेली लेकिन 11वें ओवर में अगर राजस्थान रॉयल्स से गलती न होती तो मैच की कहानी कुछ और हो सकती थी।

हालांकि 156 के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय कोलकाता नाइट राइडर्स की आधी टीम 70 रन पर ढेर हो गई थी। 85 रन पर टीम के 6 विकेट गिर गए थे। यहां से केकेआर की जीत मुश्किल लग रही थी, लेकिन रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने इसके बाद टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया और 37 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी कर टीम को सीजन की पहली जीत दिला दी।

नांद्रे बर्गर ने छोड़ा आसान कैच

हालांकि इस जीत की संभावनाएं 11वें ओवर में ही खत्म हो जाती, अगर नांद्रे बर्गर स्लिप के पोजिशन पर रिंकू सिंह का एक आसान कैच न छोड़ते। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की ओर से 11वां ओवर रवींद्र जाड़ेजा डाल रहे थे और पांचवीं गेंद पर रिंकू सिंह ने गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद टॉप एज लगकर स्लिप में चली गई। वहां मौजूद बर्गर ने आसान कैच छोड़ दिया।

उस समय रिंकू सिंह सिर्फ 8 रन पर थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिला दी। अगर रिंकू सिंह का वह कैच पकड़ लिया जाता, तो केकेआर आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में भी अपनी पहली जीत दर्ज नहीं कर पाती।

इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह अंक तालिका में 10वें से 9वें स्थान पर आ गई है। दूसरी ओर हार के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है। RR ने अब तक 6 में से 4 मैचों में जीत हासिल की है और उसके पास 8 अंक हैं। वहीं कोलकाता की टीम प्लेऑफ से बाहर होने के कगार पर है।

Updated on:
20 Apr 2026 04:10 pm
Published on:
20 Apr 2026 04:08 pm
Also Read
View All
रोहित शर्मा इतिहास रचने के बेहद करीब, इकाना में 110 रन बनाते ही तोड़ देंगे वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को चेताया, कहा – बड़े अंतर से जीतने होंगे ग्रुप के सभी मैच, नेट रन रेट करेगा दिक्कत

Ban vs Aus 3rd ODI: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 275 रनों का लक्ष्‍य, क्‍या कंगारुओं का पहली बार कर पाएगी सूपड़ा साफ

IND A vs SL A: वैभव रहे फ्लॉप तो प्रभसिमरन ने दिखाया दम, क्या श्रीलंका के खिलाफ तिलक की कप्तानी बचा पाएगी लाज?

IND vs PAK Pitch Report: हाई स्कोरिंग होगा मुक़ाबला या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें एजबेस्टन की पिच का हाल