Lowest Total in IPL History in 10 Overs: IPL की सबसे खतरनाक बैटिंग लाइनअप माने जाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 10 ओवर में सिर्फ 35 रन ही बना सकी और एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
IPL 2026, SRH vs LSG Update: रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले से पहले फैंस को उम्मीद थी कि ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम 300 का आंकड़ा पार कर सकती है, लेकिन मोहम्मद शमी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शमी ने अपने पहले ओवर में टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आउट किया, जबकि अगले ओवर में ट्रैविस हेड को भी पवेलियन भेज दिया।
14/3 बनाम RR, पुणे, 2022
20/3 बनाम PBKS, शारजाह, 2021
21/3 बनाम RR, हैदराबाद, 2013
22/3 बनाम LSG, हैदराबाद, 2026*
24/4 बनाम MI, हैदराबाद, 2025
इस खराब शुरुआत के चलते सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पावरप्ले में सिर्फ 22 रन ही बना सकी, जो उनका आईपीएल इतिहास का पावरप्ले में चौथा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले, साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम ने पावरप्ले में सिर्फ 14 रन बनाए थे, जिसमें 3 विकेट गिरे थे। वहीं, पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसी मैदान पर टीम ने पावरप्ले में 24 रन बनाए थे और 4 विकेट गंवाए थे।
31/3 - KKR बनाम HDC, केप टाउन, 2009
32/5 - RR बनाम RCB, केप टाउन, 2009
32/4 - MI बनाम KXIP, वानखेड़े, 2015
35/4 - SRH बनाम LSG, हैदराबाद, 2026*
मोहम्मद शमी की शुरुआती स्ट्राइक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद 10 ओवर में सिर्फ 35 रन ही बना सकी, जो आईपीएल इतिहास में पहले 10 ओवर का चौथा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम है, जिन्होंने 2009 में 10 ओवर में 31 रन बनाए थे। दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स हैं, जिन्होंने इस साल 32 रन बनाए (5 विकेट के नुकसान पर)। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में 32 रन बनाए थे (4 विकेट पर)।
आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले 10 ओवर में 35 रन बनाकर 4 विकेट गंवाए और इस तरह वह पहले 10 ओवर में सबसे कम स्कोर बनाने वाली आईपीएल की चौथी टीम बन गई। इस दौरान मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 9 रन खर्च किए और 2 विकेट झटके। उन्होंने अपने स्पेल में 18 डॉट गेंदें भी डालीं, जो उनकी शानदार गेंदबाजी को दर्शाता है।