क्रिकेट

5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस को खलेगी इस चीज की कमी, मेगा ऑक्शन में हुई थी चूक!

5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास तूफानी बल्लेबाज और घातक तेज गेंदबाजों की फौज है लेकिन फिर भी उसे इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में इस चीज की कमी खल सकती है।
2 min read
Mar 22, 2026
mumbai Indians
मुंबई इंडियंस (फोटो- IANS)

Mumbai Indians in IPL 2026: पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में काफी संतुलित नजर आ रही है। टीम के पास स्टार बल्लेबाजों की भरमार है, जबकि मुंबई का गेंदबाजी अटैक भी काफी मजबूत दिख रहा है।

मुंबई इंडियंस के पास एक से बढ़कर एक दमदार सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं। क्विंटन डी कॉक को भी ऑक्शन में टीम ने खरीदा है। वहीं, रयान रिकेल्टन ने पिछले सीजन अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया था। रोहित के साथ रिकेल्टन या डी कॉक में से कोई एक पारी का आगाज करता हुआ नजर आएगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव की हालिया फॉर्म अच्छी रही है। वहीं, तिलक वर्मा ने भी मुंबई इंडियंस के लिए दमदार प्रदर्शन किया है। शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में टीम के पास एक और विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद है, जो अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं।

नमन धीर पारी को संभालने के साथ-साथ बड़े शॉट्स भी लगा सकते हैं। मुंबई के पास हार्दिक पांड्या, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स और शार्दुल ठाकुर के रूप में शानदार ऑलराउंडर्स भी मौजूद हैं। जैक्स ने हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2026 में लाजवाब प्रदर्शन किया था। वहीं, हार्दिक बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं।

नहीं है कोई स्टार स्पिनर

मुंबई का तेज गेंदबाजी अटैक भी काफी संतुलित दिख रहा है। जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए टीम के पास ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर मौजूद हैं। इसके साथ ही अश्विनी कुमार के रूप में टीम के पास एक अच्छा विकल्प मौजूद है। शार्दुल ठाकुर को विकेट निकालने में माहिर माना जाता है। मुंबई के पास मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर के रूप में दो बढ़िया स्पिनर मौजूद हैं। वहीं, मयंक मार्कंडे भी अपनी फिरकी में बल्लेबाजों को उलझा सकते हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस के पास बतौर स्पिनर कोई बड़ा भारतीय गेंदबाज मौजूद नहीं है, जिसकी कमी टीम को आगामी सीजन में खल सकती है। मयंक एक विकल्प हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड इस लीग में कुछ खास नहीं रहा है।

IPL 2026 के लिए MI का स्क्वॉड

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रायन रिकल्टन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डीकॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत।

Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा