क्रिकेट

IPL 2026: गुजरात टाइटंस की करारी हार, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी

IPL 2026 सीजन में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच शानदार मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) की करारी हार हुई। गुजरात टाइटंस के खिलाफ तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली।

2 min read
Apr 20, 2026
IPL 2026, Gujarat Titans vs Mumbai Indians
IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराया (Image: IANS)

GT vs MI: गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच IPL 2026 सीजन का 30वां मैंच काफी रोमांचक हुआ। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हरा दिया है। इस सीजन के शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद गुजरात टाइटंस ने लगातार 3 मुकाबले अपने नाम किए थे, जिसके बाद उसे फिर से हार का सामना करना पड़ा है।

प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंची मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस की करारी हार हुई है। इस हार के बाद गुजरात टाइटंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। वहीं, IPL 2026 के अपने पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस को लगातार 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद MI ने आखिरकार हार के सिलसिले को तोड़ दिया है। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गई है।

MI की खराब शुरुआत, लेकिन तिलक वर्मा ने संभाली पारी

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस टीम को महज 10 के स्कोर पर डेब्यूटेंट दानिश मालेवर (2) के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद टीम लगातार विकेट गंवाती रही। आलम ये रहा कि महज 44 के स्कोर तक MI अपने 3 विकेट खो चुकी थी। इसके बाद तिलक वर्मा ने नमन धीर के साथ 40 गेंदों में 52 रन की साझेदारी करते हुए मुंबई इंडियंस को संभाला।
MI को 96 रनों के स्कोर पर नमन धीर के रूप में चौथा झटका लगा। नमन 32 गेंदों में 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, तिलक वर्मा ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ 38 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की। पांड्या के बल्ले से 15 रन आए, जबकि तिलक ने 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

100 रनों पर समिटी गुजरात टाइटंस

मुंबई इंडियंस के जवाब में उतरी GT महज 15.5 ओवरों में 100 रनों पर सिमट गई। पारी की पहली ही गेंद पर गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन (0) का विकेट गंवा दिया। अगले ओवर में टीम को जोस बटलर (5) के रूप में दूसरा झटका लगा। यहां से वाशिंगटन सुंदर ने शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 20 गेंदों में 35 रन की साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम फिर से लड़खड़ा गई।

वाशिंगटन 17 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि शाहरुख खान ने 17 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। कप्तान शुभमन गिल ने 14 रन की पारी खेली। वहीं, MI की तरफ से 'इम्पैक्ट प्लेयर' के रूप में उतरे अश्विनी कुमार ने 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि गजनफर और मिचेल सेंटनर ने 2-2 विकेट निकाले। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता हाथ लगी।

Also Read
View All
IND vs AFG: विराट कोहली की चोट को लेकर मोर्ने मोर्कल ने दिया बयान, कहा – युवा खिलाड़ियों के पास क्षमता साबित करने का बड़ा अवसर

छोले कुलचे बेचने वाले का बेटा अब टीम इंडिया के लिए लगाएगा चौके-छक्के, अंडर-19 क्रिकेट टीम में अर्जुन का चयन

Kane Williamson एक्टिव खिलाड़ियों में दूसरे सबसे ज्यादा औसत वाले, सचिन-द्रविड़ जैसे दिग्‍गजों को भी छोड़ा पीछे

Women’s T20 World Cup 2026: पहले ही मैच से पहले साउथ अफ्रीका टीम की नंबर 3 को लेकर बढ़ी चिंता, कोच ने दिया ये अजीब बयान

टेस्ट क्रिकेट में 10 हज़ार रन के करीब आकार केन विलियमसन समेत इन चार खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, लिस्ट में एक भारतीय दिग्गज