क्रिकेट

IPL 2026: प्लेऑफ में पहुंचने वाली चारों टीमों से जुड़ा है एक अजब संयोग, पहली बार आईपीएल में हुआ ऐसा

इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चारों टीमों के बीच एक गज़ब का संयोग है। इन चारों टीमों ने एक-एक बार आईपीएल का खिताब जीता है। इसका मतलब है जो भी टीम अब फ़ाइनल जीतेगी वह दूसरी बार चैम्पियन बनेगी।

2 min read
May 25, 2026
RCB, GT, RR और SRH ने प्लेऑफ में जगह बनाई है (Photo - IPL)

Indian premier league 2026, Playoff: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का लीग स्टेज समाप्त हो चुका है। गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अंतिम चार में जगह बनाई है। आईपीएल के प्लेऑफ मुक़ाबले मंगलवार यानि 26 मई से खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें

MI vs RR: राजस्थान ने मुंबई को 30 रन से हरा प्लेऑफ में बनाई जगह, जोफ्रा आर्चर का ऑलराउंडर प्रदर्शन

चारों टीमों के बीच एक गज़ब का संयोग

इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चारों टीमों के बीच एक गज़ब का संयोग है। इन चारों टीमों ने एक-एक बार आईपीएल का खिताब जीता है। इसका मतलब है जो भी टीम अब फ़ाइनल जीतेगी वह दूसरी बार चैम्पियन बनेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन आईपीएल 2025 में खिताब जीता था। गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू सीजन 2022 में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सनराइजर्स हैदराबाद 2016 की चैंपियन है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले सीजन 2008 में खिताब जीता था। अब ये चारों टीमें अपने दूसरे खिताब के लिए मैदान पर उतरेंगी।

तीन टीमों के कप्तान बदले

हालांकि, रजत पाटीदार को छोड़कर बाकी तीनों टीमों के कप्तान बदल चुके हैं। 2022 में गुजरात की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे थे, 2016 में सनराइजर्स की कमान डेविड वॉर्नर के पास थी और 2008 में राजस्थान रॉयल्स की टीम शेन वॉर्न के नेतृत्व में खेली थी।

रजत पाटीदार के पास इतिहास रचने का मौका

अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार खिताब की सफलतापूर्वक बचाव कर लेती है, तो वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बाद लगातार दो बार खिताब जीतने वाली सिर्फ दूसरी टीम बन जाएगी। सीएसके ने 2010 और 2011 में यह कारनामा किया था। इतना ही नहीं अगर ऐसा होता है तो एमएस धोनी के बाद लगातार दो खिताब जीतने वाले रजत पाटीदार दूसरे कप्तान बन जाएंगे। आईपीएल में सिर्फ दो ही कप्तान ऐसे हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीती है। वह एमएस धोनी और रोहित शर्मा हैं।

हैदराबाद जीत चुकी है दो आईपीएल खिताब

हालांकि हैदराबाद की फ्रेंचाईजी दो बार ओआईपीएल का खिताब जीत चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद से पहले डेक्कन चार्जर्स (DC) ने 2008 में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में खिताब जीता था। सनराइजर्स और डेक्कन चार्जर्स दो अलग - अकग फ्रेंचाईजी हैं। डेक्कन चार्जर्स का मालिकाना हक डेक्कन क्रॉनिकल समूह के पास था, जबकि सनराइजर्स का हक सन टीवी नेटवर्क के पास है। आईपीएल के रिकॉर्ड बुक्स में इन दोनों टीमों के रन, विकेट और जीतों के आंकड़ों को एक नहीं, बल्कि अलग-अलग माना जाता है।

Updated on:
25 May 2026 05:13 pm
Published on:
25 May 2026 05:12 pm
Also Read
View All