क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: कोलकाता को हराकर गुजरात ने लगाई लंबी छलांग, टॉप 4 से बाहर हुई ये टीम, देखें पॉइंट्स टेबल

गुजरात ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है और वह छठे नंबर से चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं कोलकाता अब भी पॉइंट्स टेबल के अंत में बनी हुई है।

2 min read
Apr 18, 2026
GT vs DC Last Ball Thriller, Shubman Gill Captaincy, Prasidh Krishna Last Ball, IPL 2026 GT vs DC Highlights. David Miller Mistake vs GT, Kuldeep Yadav Run Out, Jos Buttler Wicketkeeping, Gujarat Titans First Win IPL 2026.
गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विकेट लेने के बाद जश्न मानते हुए (Photo - IANS)

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 25वें मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (GT) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 5 विकेट से हरा दिया। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर से मिले 181 रनों के लक्ष्य को जीटी ने 5 विकेट खोकर 19.4 ओवर में हासिल किया। यह केकेआर की इस सीजन में पांचवीं हार है। वहीं गुजरात की तीसरी जीत।

गुजरात टाइटंस टॉप 4 में

इसी के साथ गुजरात ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है और वह छठे नंबर से चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं कोलकाता अब भी पॉइंट्स टेबल के अंत में बनी हुई है। गुजरात टाइटंस ने अबतक खेले गए पांच मैचों में से तीन में जीत दर्ज़ की है और उन्हें दो में हार का सामना करना पड़ा है। वह छह अंक और +0.018 के नेट रनरेट के साथ चौथे स्थान पर है।

पंजाब किंग्स नंबर 1 पर

पंजाब किंग्स 5 मैचों में चार जीतकर 9 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) औरराजस्थान रॉयल्स (RR) पांच मैच में चार जीत आठ अंक के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। आरसीबी का नेट रनरेट (+1.503) राजस्थान (+0.889) से बेहतर है। इसलिए वह दूसरे स्थान पर है।

सनराइजर्स हैदराबाद टॉप 4 से बाहर

चार टीमों के चार अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के 5 मैचों में 4 अंक हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के चार मैचों में चार अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद पांचवें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स छठे, एलएसजी सातवें, और चेन्नई सुपर किंग्स आठवें स्थान पर है।

शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप

मुंबई इंडियंस 5 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 5 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है। ऑरेंज कैप गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के पास ही है। गिल ने चार मैचों में 251 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप बरकरार है। उन्होंने पांच मैच में 11 विकेट लिए हैं।

Published on:
18 Apr 2026 08:02 am