क्रिकेट

IPL 2026 Points Table Update: लखनऊ सुपर जायंट्स को रौंदकर पंजाब किंग्स शीर्ष पर बरकरार, जानें पॉइंट्स टेबल में अन्य टीमों का हाल

IPL 2026 Points Table Update after PBKS vs LSG: पंजाब किंग्‍स ने रविवार रात लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 54 रनों से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में टॉप पर उसने अपनी स्थिति को मजबूत किया है तो एलसजी 8वें पायदान पर खिसक गई है।

2 min read
Apr 20, 2026
IPL 2026 में सभी टीमों के कप्‍तान। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IPL)

IPL 2026 Points Table Update after PBKS vs LSG Match: पंजाब किंग्स (PBKS) न्‍यू चंडीगढ़ में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 54 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। वहीं, एलएसजी इस हार के बाद 8वें स्थान पर खिसक गई है। रविवार के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही वह 10वें से एक स्‍थान ऊपर 9वें पायदार पर पहुंच गई। आइये पॉइंट्स टेबल में सभी टीमों के हाल पर एक नजर डालते हैं।

ये भी पढ़ें

PBKS vs LSG: कुछ चिंता की बातें हैं… हार की हैट्रिक के बाद निराश दिखे कप्तान ऋषभ पंत, बताया कहां हो गई चूक

टॉप-4 में ये टीमें

पंजाब किंग्‍स की बात करें तो वह अब तक अजेय है और 6 में से 5 जीत के बाद 11 के साथ शीर्ष पर काबिज है। वहीं, आरसीबी छह में से चार के बाद 8 अंकों के साथ दूसरे स्‍थान पर है। जबकि राजस्‍थान रॉयल्‍स अपने छह में चार मैच जीतकर 8 अंकों के साथ तीसरे नंबर और सनराइजर्स हैदराबाद छह में से तीन मैच जीत चौथे पायदान पर काबिज है।

मुंबई इंडियंस का सबसे बुरा हाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे बुरा हाल मुंबई इंडियंस का है। वह अब तक पांच में से सिर्फ एक मैच ही जीत सकी है और पॉइंट्स टेबल में दो अंकों के साथ आखिरी यानि 10वें पायदान पर है। वहीं, केकेआर सात में से एक जीत और मैच रद्द होने के बाद 3 अंकों के साथ 9वें पायदान पर पहुंच गई है। जबकि एलएसजी 6 में से दो जीत के बाद चार अंक लेकर 8वें पायदान पर खिसक गई है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्‍नई सुपर किंग्‍स छह में से दो जीत के बाद चार अंक के साथ सातवें स्‍थान पर है।

जल्‍द घोषित होगा प्‍लेऑफ मैचों का शेड्यूल

बता दें कि आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में लीग स्टेज में 70 में से अब तक 29 मैच खेले जा चुके हैं। जबकि 41 मैच अभी बाकि हैं। अब जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेंगे प्‍लेऑफ की तस्‍वीर भी धीरे-धीरे साफ होने लगेगी। जल्‍द ही चार प्‍लेऑफ मैचों का शेड्यूल भी घोषित होने की उम्‍मीद है।

IPL 2026 Points Table Updated

पोजिशनटीममैचजीतेहारेटाईबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1PBKS6500111+1.420
2RCB642008+1.171
3RR642008+0.599
4SRH633006+0.566
5DC532006+0.310
6GT532006+0.018
7CSK624004-0.780
8LSG624004-1.173
9KKR715013-0.879
10MI514002-1.076
Published on:
20 Apr 2026 07:23 am
Also Read
View All