क्रिकेट

IPL 2026 Points Table Update: पहली जीत के बाद छठे पायदान पर पहुंची GT, प्‍लेऑफ की रेस में इन 4 टीमों का दबदबा

IPL 2026 Points Table Update: दिल्‍ली कैपिटल्‍स को बुधवार रात एक रन से हराकर गुजरात टाइटंस छठे पायदान पर पहुंच गई है। आइये एक नजर इस मैच के बाद पॉइट्स टेबल के अपडेट पर डालते हैं।

2 min read
Apr 09, 2026
IPL 2026 में सभी टीमों के कप्‍तान। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 14वां मुकाबला बुधवार को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जीटी ने 1 रन से डीसी को हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की और पाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर पहुंच गई। जबकि डीसी दो जीत और एक हार के बाद चार अंक के साथ चौथे स्‍थान पर है। डीसी बनाम जीटी के बीच हुए मैच के बाद आइए एक नजर पॉइंट्स टेबल पर डालते हैं।

ये भी पढ़ें

DC vs GT: महज 1 रन से हार के बाद टूटा अक्षर पटेल के सब्र का बांध, जानें किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा

राजस्थान रॉयल्स शीर्ष पर

राजस्थान रॉयल्स सीजन के अपने तीनों शुरुआती मैच जीतकर 6 अंक के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स 3 मैचों में 2 जीत और एक रद्द हुए मैच से कुल 5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

सीएसके आखिरी पायदान पर

गुजरात टाइटंस तीन मैचों में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर छठे स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स 3 मैचों में 2 हार और एक रद्द मैच से 1 अंक लेकर नौवें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स अब तक के अपने तीनों मैच हारी है और बिना किसी अंक के दसवें स्थान पर मौजूद है।

ऑरेंज और पर्पल कैप पर राजस्‍थान रॉयल्‍स के प्‍लेयर्स का कब्‍जा

नंबर वन पर काबिज राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों का ही ऑरेंज और पर्पल कैप पर कब्जा है। आरआर के यशस्वी जायसवाल ने 3 मैचों में 170 रन बनाए हैं, और ऑरेंज कैप उनके पास है। आरआर के ही रवि बिश्नोई ने 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। उनके पास पर्पल कैप है।

IPL 2026 Points Table Update

टीममैचजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रन रेट
RR330062.403
PBKS320150.637
RCB220042.501
DC321040.811
SRH312020.275
GT31202-0.27
LSG21102-0.542
MI31202-0.715
KKR30211-1.964
CSK30300-2.517
Published on:
09 Apr 2026 09:50 am
Also Read
View All