क्रिकेट

IPL Qualification scenarios: SRH को टॉप-2 में जगह बनाने के लिए आज कितने अंतर से दर्ज करनी होगी जीत? जानें पूरा गणित

IPL 2026 Qualification scenarios: आईपीएल 2026 में आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम में एसआरएच और आरसीबी के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है। ये मैच इसलिए महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि इससे क्‍वालीफायर राउंड की तस्‍वीर साफ हो जाएगी।

2 min read
May 22, 2026
मैच के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाते विराट कोहली और अभिषेक शर्मा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

IPL 2026 Qualification scenarios: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 67वां मुकाबला आज शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों टीमें प्लेऑफ में पहले ही जगह बना चुकी हैं। अब आरसीबी की नजर इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को अधिक मजबूत करते हुए क्‍वलीफायर-1 बनने पर होगी तो एसआरएच भी टॉप-2 के साथ लीग चरण को खत्‍म करना चाहेगी।

ये भी पढ़ें

ईशान किशन के बाद अब शुभमन गिल ने भी लिए ‘Whistle Podu’ के मजे, CSK को हराने के बाद उड़ाया मजाक

आरसीबी जीतने पर क्वालीफायर-1 खेलेगी

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन 13 में से 8 मुकाबले जीते हैं। यह टीम 16 अंकों के साथ फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 में से 9 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। 18 अंकों के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है। आरसीबी अगर इस मैच को अपने नाम कर लेती है, तो यह टीम नंबर-1 रहते हुए क्वालीफायर-1 खेलेगी।

एसआरएच को टॉप-2 में पहुंचने के लिए क्‍या करना होगा?

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खास नहीं रही थी। इस टीम ने शुरुआती 4 में से 3 मैच गंवा दिए थे, जिसके बाद लगातार 5 मुकाबले जीतकर अपनी स्थिति को सुधारा। हैदराबाद के पिछले चार मुकाबलों को देखें, तो इस टीम ने 2 मैच अपने नाम किए हैं। एसआरएच इस मुकाबले को जीतकर शीर्ष-2 में अपनी जगह बना सकती है, लेकिन उसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। यानी एसआरएच को आरसीबी के खिलाफ मैच में कम से कम 87 रन से जीत या फिर 11 ओवर या उससे कम में टारगेट को हासिल करना होगा।

एसआरएच बनाम आरसीबी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल इतिहास में अब तक इन दोनों का आमना-सामना 27 बार हुआ है, जिसमें एसआरएच का पलड़ा भारी रहा है। एसआरएच ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं, तो वहीं आरसीबी ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। दोनों टीमें आखिरी बार आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच में आमने-सामने थीं, जिसमें आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एसआरएच को 6 विकेट से हराया था।

ये भी पढ़ें

Sachin vs Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक ने दी चेतावनी, सचिन तेंदुलकर से तुलना करने पर दिया बड़ा बयान
Published on:
22 May 2026 12:12 pm
Also Read
View All