22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईशान किशन के बाद अब शुभमन गिल ने भी लिए ‘Whistle Podu’ के मजे, CSK को हराने के बाद उड़ाया मजाक

Shubman Gill Nandri Chennai post: IPL 2026 के करो या मरो के मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस करारी शिकस्त के बाद कप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर CSK फैंस की बोलती बंद कर दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 22, 2026

Shubman Gill Instagram caption vs CSK, Ishan Kishan whistle gesture Chepauk,Shubman Gill Nandri Chennai post, shubman gill ragebait post

शुभमन गिल ने चेन्नई से जीतने के बाद ये फोटो की पोस्ट (Photo - shubmangill)

Shubman Gill Instagram caption vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अभी दो दिन पहले ही चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन ने मैच जीतने के बाद सीएसके फैंस की तरफ मुंह पर उंगली रखने और 'Whistle Podu' का मजाक उड़ाते हुए घर जाने का इशारा किया था, जिससे फैंस काफी गुस्से में थे। अब ईशान के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने भी सीएसके की दुखती रग पर हाथ रख दिया है।

चेन्नई पर हावी पड़ी गुजरात

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने सीएसके को एकतरफा अंदाज में धोकर न सिर्फ सीजन में उनके सफर को खत्म किया, बल्कि खुद टॉप-2 में जगह पक्की कर ली। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के 64 और साई सुदर्शन के 84 रनों की बदौलत 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मोहम्मद सिराज और राशिद खान की घातक गेंदबाजी के आगे चेन्नई की टीम सिर्फ 140 रन पर ढेर हो गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

प्राइवेट जेट से शुरू हुई थी व्हिसल वाली कहानी

आपको बता दें कि यह इस सीजन में सीएसके के खिलाफ गुजरात की दूसरी जीत थी। इससे पहले 26 अप्रैल को जब चेपॉक में गुजरात ने चेन्नई को हराया था, तब शुभमन गिल ने अपने प्राइवेट प्लेन से एक तस्वीर शेयर की थी। उस फोटो में गिल हाथ में पीली सीटी (Yellow Whistle) लिए हुए थे और कैप्शन में लिखा था, 'Nandri Chennai' (थैंक यू चेन्नई)।

'पीली लाइट्स हुई बंद, नीला रहा अंत'

अब दोबारा चेन्नई को धूल चटाने के बाद गिल ने इंस्टाग्राम पर फिर से महफिल लूट ली। उन्होंने इस बार अपनी फोटो पोस्ट करते हुए बेहद तीखा कैप्शन लिखा, 'Nandri 2 Yellow lights, blue ending' (दुबारा थैंक यू, पीली लाइट्स (CSK के लिए), नीला अंत (GT के लिए) शुभमन का यह अंदाज और ईशान किशन का वो मैदान पर किया गया इशारा, दोनों ही सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं और चेन्नई के फैंस इस डबल ट्रोलिंग से पूरी तरह बौखलाए हुए हैं।