क्रिकेट

SRH के बल्लेबाजों ने बदल दिया IPL ही नहीं, T20 क्रिकेट का इतिहास, 8वीं बार छूआ 200 रन का आंकड़ा

Most 200+ Score in T20 Tournament: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में SRH के बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 235 रन कूट डाले और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

2 min read
May 06, 2026
ishan kishan
ईशान किशन और युजवेंद्र चहल (फोटो- IANS)

IPl 2026 SRH vs PBKS: आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन 8वीं बार 200 के आंकड़े को पार कर डाला। टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ 3 टीमें ये कारनामा कर पाई हैं, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद का भी नाम जुड़ गया है। आईपीएल सीजन 18 में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ये 8-8 बार 200 रन के आंकड़े को छूआ था। आईपीएल टीमों के अलावा इंग्लैंड की बर्मिंघम बीस्ट ने साल 2022 में खेले गए टी20 ब्लास्ट में 7 बार 200 रन के आकंड़े को छूआ था।

इस मामले में भी गई गई नंबर 1

इसके अलावा SRH किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार ‘दोहरा शतक’ (200+ स्कोर) बनाने के मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गई है। एसआरएच ने बुधवार को आईपीएल 2026 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 236 रन का लक्ष्य रखा। ऐसा आठवीं बार हुआ है, जब सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 200+ स्कोर बनाया। इस मामले में एसआरएच ने मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है, जिसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ बार ऐसा किया है।

यह आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। साल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पीबीकेएस के विरुद्ध दूसरी पारी में 247/2 रन बनाए थे। वहीं, साल 2024 में टीम ने 215/6 का स्कोर खड़ा किया था, जबकि आईपीएल 2019 में पहली पारी में 212/6 रन बनाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने 4 ओवर में 61 रन खर्च किए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। यह दूसरी बार है, जब यानसेन ने एक आईपीएल मैच में 60 से अधिक रन लुटाए हैं।

SRH की पारी में लगे 17 छक्के

एसआरएच की इस पारी में कुल 17 छक्के लगे, जो पंजाब किंग्स के खिलाफ एक पारी में टीम का सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है। आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा बार 60+ रन खर्च करने के मामले में अर्शदीप सिंह शीर्ष पर हैं, जिन्होंने तीन बार ऐसा किया है। मार्को यानसेन के अलावा एनरिक नॉर्किया और विजयकुमार व्यशाक दो-दो बार ऐसा कर चुके हैं।

बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 55 रन की पारी खेली। इनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 35 रन और ट्रैविस हेड ने 38 रन बनाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी 29 रन बनाकर नाबाद रहे।

Updated on:
06 May 2026 10:44 pm
Published on:
06 May 2026 10:40 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो