क्रिकेट

IPL में बन रहा है ऐसा संयोग, विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फिर से बन सकती है चैंपियन

RCB in IPl 2026: आईपीएल 2026 के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14 में से 9 मैच जीतकर पहले स्थान पर है। हालांकि गुजरात टाइटंस ने भी 9 मैच जीते हैं लेकिन नेट रनरेट में वह आरसीबी से पीछे है।

2 min read
May 25, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- iANS)

RCB Likely to Win IPL 2026 Trophy: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 में से 9 मैच जीतकर पहले स्थान पर जगह बनाई है। गुजरात टाइटंस ने भी 14 में से 9 मुकाबले जीते हैं और वह 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, लेकिन नेट रन रेट के मामले में वह आरसीबी से थोड़ा पीछे रह गई। सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स 14 में से 8 मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर रही। अब इन चार टीमों के बीच आईपीएल खिताब की जंग खेली जाएगी। मतलब 10 टीमों में से अब सिर्फ चार टीमें ही खिताब की रेस में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

MI vs RR: रियान पराग ही बन जाते सबसे बडे़ विलेन, अगर नहीं कामयाब होती ये चाल! जिसने पलट दी बाजी

IPL के इतिहास में सिर्फ एक बार हुआ ऐसा

लेकिन आईपीएल में एक संयोग ऐसा बन रहा है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फिर से खिताब जीतती हुई नजर आ सकती है। आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में आज तक सिर्फ एक ही बार ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने अंक तालिका में तीसरे या चौथे स्थान पर रहते हुए खिताब जीता हो। आईपीएल 2008 से 2010 तक सेमीफाइनल वाला फॉर्मेट से खेला गया था, लेकिन 2011 से प्लेऑफ फॉर्मेट शुरू हुआ। आईपीएल के 18 साल के इतिहास में आज तक सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है, जब सनराइजर्स हैदराबाद ने एलिमिनेटर मुकाबला खेलते हुए खिताब पर कब्जा किया। बाकी 17 सीजन में ऐसा नहीं हुआ कि कोई टीम एलिमिनेटर खेलते हुए चैंपियन बनी हो।

इसके अलावा आईपीएल के 18 साल के इतिहास में सिर्फ दो ही बार ऐसा हुआ है, जब किसी टीम के बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप जीती हो और उसकी टीम भी चैंपियन बनी हो। साल 2014 में रॉबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बल्लेबाजी करते हुए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए थे और केकेआर चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2021 में ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह कारनामा किया और सीएसके चैंपियन बनी थी।

इस संयोग से भी RCB का दावा मजबूत

इस सीजन गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि उनकी टीम के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन पहले स्थान पर हैं। अगर ऑरेंज कैप की रेस में ज्यादा फेरबदल नहीं होता, तो इन्हीं में से कोई बल्लेबाज ऑरेंज कैप पर कब्जा कर सकता है, तो संयोग के हिसाब से गुजरात टाइटंस की खिताब जीतने की संभावनाएं कम हो सकती हैं। यही वजह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक बार फिर खिताब जीतती हुई नजर आ सकती है।

ये भी पढ़ें

प्लेऑफ्स में पहुंचते ही राजस्थान रॉयल्स पर मंडराने लगा टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा, जानें क्या है असली वजह
Also Read
View All