क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ डाला IPL का बड़ा रिकॉर्ड, MI के खिलाफ मैच से पहले इस मामले में बन गए नंबर वन

Vaibhav Suryavanshi IPL Record: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी, जहां युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने शानदार रिकॉर्ड के साथ जसप्रीत बुमराह जैसी घातक गेंदबाजी के खिलाफ बड़ी चुनौती का सामना करेंगे।
2 min read
Apr 07, 2026
Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi Most Sixes in IPL in U19 Age: आईपीएल 2026 का तेरहवां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। राजस्थान रॉयल्स इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है, जबकि मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ आगाज किया था, लेकिन अगले मुकाबले में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

पहली बार होगा सूर्यवंशी का बुमराह से सामना

इस मैच में जहां मुंबई इंडियंस एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की भी अग्नि परीक्षा होने वाली है, जहां वह पहली बार जसप्रीत बुमराह का सामना करने वाले हैं।

हालांकि, इस मैच से पहले वह एक ऐसा कारनामा कर चुके हैं, जो आज तक कोई भी भारतीय क्रिकेटर नहीं कर पाया। वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में 30 छक्के लगाने का कारनामा कर दिया है और यही नहीं, उन्होंने सबसे तेजी से यह उपलब्धि हासिल की है। वैभव सूर्यवंशी ने 30 छक्के लगाने के लिए सिर्फ 157 गेंदें खेलीं। इस दौरान उन्होंने ऋषभ पंत और ईशान किशन का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिया। ऋषभ पंत ने 30 छक्के लगाने के लिए 373 गेंदें खेली थीं, तो ईशान किशन ने 431 गेंदों का सामना किया था।

सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा छक्के

यही नहीं, आईपीएल में 19 साल या उससे कम उम्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी वैभव सूर्यवंशी बन गए हैं। आपको बता दें कि अब तक इस सीजन में सूर्यवंशी ने सिर्फ दो मुकाबलों में बल्लेबाजी की है और 83 रन बनाए हैं, जिसमें छह छक्के भी शामिल हैं।

पिछले साल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू करने वाले सूर्यवंशी अब तक सिर्फ 9 मैचों की 9 पारियों में 335 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 37.5 का रहा है, तो स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर रहा है। उनका हाईएस्ट स्कोर 101 रन है। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं और 9 पारियों में वह सिर्फ एक बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

Updated on:
07 Apr 2026 05:34 pm
Published on:
07 Apr 2026 05:34 pm
Also Read
View All
IND vs SL Test head to head: 11 साल से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अजेय है भारत, 2015 में मिली थी आखिरी हार, देखें रिकॉर्ड

IND vs SL: सचिन से लेकर कुंबले तक, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ी

WTC Final Scenario: भारत को फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए जीतने होंगे इतने मैच, श्रीलंका से सीरीज हारने पर क्या पड़ेगा असर? समझें पूरा गणित

IND vs SL Test: सिर्फ इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव, क्या फिर बल्लेबाजों का होगा बुरा हाल?

IND vs SA: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, टेस्ट और वनडे के अलावा खेले जाएंगे 3 टी20 मुक़ाबले