क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी की आज होगी अग्नि परीक्षा! दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज से होगा सामना

RR vs MI: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी, जहां वैभव सूर्यवंशी का सामना जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज गेंदबाजों से होगा।
2 min read
Apr 07, 2026
Vaibhav Suryavanshi Super Striker of the Season
Vaibhav Suryavanshi Super Striker of the Season: राजस्‍थान रॉयल्‍स के सलामी बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/rajasthanroyals)

IPL 2026, RR vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तेरहवां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने जहां शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं, तो वहीं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को दो में से सिर्फ एक में जीत मिली है। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, उसे अंक तालिका में ऊपर जाने का मौका मिलेगा।

MI की टीम में दिग्गद गेंदबाजों की फौज

हालांकि, इस दौरान सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो आज दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज का सामना करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह पहली बार आईपीएल में आमने-सामने होंगे। यही नहीं, वैभव सूर्यवंशी की अग्नि परीक्षा लेते ट्रेंट बोल्ट भी नजर आएंगे। इसके अलावा दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर के साथ मिचेल सैंटनर भी मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी लाइनअप में मौजूद हैं।

ऐसे में अगर आज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलते हैं, तो यह इस खिलाड़ी के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी बहुत बड़ी बात होगी, क्योंकि दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों के सामने रन बनाना आसान काम नहीं है। जिस तरीके से जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों ने अब तक वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है, अगर उनके खिलाफ सूर्यवंशी रन बनाने में सफल रहते हैं, तो यह बड़ी उपलब्धि होगी। आपको बता दें कि यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसे आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं।

IPL 2026 के लिए RR की पूरी टीम

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युध्दवीर चरक, केना मफाका, विग्नेश पुथुर और अमन राव पेरला।

IPL 2026 के लिए RR की पूरी टीम

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, हार्दिक पंड्या, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मालेवार और मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार।

Updated on:
07 Apr 2026 04:03 pm
Published on:
07 Apr 2026 04:03 pm