क्रिकेट

RR vs RCB playing 11 : क्या जायसवाल और सूर्यवंशी को रोक पाएगा बेंगलुरु, दोनों टीमें करेंगी ये बदलाव! देखें संभावित प्लेइंग 11

IPL 2026: आज गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच महामुकाबला है। दोनों टीमें इस सीजन अब तक अजेय हैं, लेकिन आज किसी एक का विजय रथ रुकना तय है। क्या कप्तान रियान पराग अपने घरेलू मैदान पर विराट-पाटीदार की सेना को मात दे पाएंगे? देखें संभावित Playing 11 और हेड-टू-हेड आंकड़े।
2 min read
Apr 10, 2026
RR vs RCB Match 16 IPL 2026 , IPL 2026 Today Match Prediction , Riyan Parag Captaincy RR , Rajat Patidar RCB Captain , RR vs RCB Head to Head Stats , Guwahati IPL Match 2026 , RR vs RCB Playing 11 Today , IPL 2026 Points Table Top Teams
रियान पराग और रजत पाटीदार (Photo - @royalchallengers.bengaluru)

RR vs RCB Playing 11 and Head-to-Head: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 16वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी। इसे महामुकाबला कहना गलत नहीं होगा क्योंकि इस सीजन में अब तक ये दोनों ही टीमें अजेय रही हैं। एक तरफ पॉइंट्स टेबल की नंबर-1 टीम राजस्थान है, जिसे अब तक कोई हरा नहीं पाया है। वहीं दूसरी तरफ तीसरे नंबर पर बैठी बेंगलुरु है, जिसने अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर शानदार लय पकड़ी है। आज का मैच बड़ा दिलचस्प होने वाला है क्योंकि आज किसी एक 'रॉयल' टीम का घमंड टूटेगा और उसे सीजन की पहली हार का स्वाद चखना पड़ेगा। दोनों टीमें अपनी बेस्ट फॉर्म में हैं, तो रोमांच की गारंटी पक्की है।

हेड-टू-हेड आंकड़े (Head-to-Head Stats)

आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच हुए हैं। पलड़ा थोड़ा सा बेंगलुरु का भारी है। RCB ने कुल 17 मैच में जीत हासिल की है। वहीं RR ने 14 मैच जीते है। और दोनों टीमों के बीच 3 मैच बेनतीजा (No Result) रहे है। भले ही आंकड़ों में बेंगलुरु आगे हो, लेकिन आज की टक्कर बराबर की है। राजस्थान अपने होम ग्राउंड पर खेल रही है और बेंगलुरु टेबल टॉप पर आने के लिए अपनी पूरी जान लगा देगी।

मैच का असली मजा: पराग बनाम पाटीदार

गुवाहाटी के फैंस के लिए ये मैच खास है क्योंकि उनके अपने लोकल हीरो रियान पराग राजस्थान की कप्तानी कर रहे हैं। राजस्थान के पास जोफ्रा आर्चर की तूफानी रफ्तार और जडेजा-बिश्नोई की तगड़ी स्पिन है। वहीं, रजत पाटीदार की RCB के पास विराट कोहली और फिल साल्ट जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो किसी भी लक्ष्य को छोटा साबित कर सकते हैं। साथ ही भुवनेश्वर कुमार की स्विंग गेंदबाजी राजस्थान के बल्लेबाजों की परीक्षा लेगी। कुल मिलाकर गुवाहाटी की लाइटों के नीचे रनों की बारिश होने वाली है।

संभावित प्लेइंग XII (Predicted XII)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।

Also Read
View All
IND vs SL Test head to head: 11 साल से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अजेय है भारत, 2015 में मिली थी आखिरी हार, देखें रिकॉर्ड

IND vs SL: सचिन से लेकर कुंबले तक, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ी

WTC Final Scenario: भारत को फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए जीतने होंगे इतने मैच, श्रीलंका से सीरीज हारने पर क्या पड़ेगा असर? समझें पूरा गणित

IND vs SL Test: सिर्फ इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव, क्या फिर बल्लेबाजों का होगा बुरा हाल?

IND vs SA: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, टेस्ट और वनडे के अलावा खेले जाएंगे 3 टी20 मुक़ाबले