क्रिकेट

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, कई रिकॉर्ड्स बनाए

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी खेलकर कई रीकार्ड बनाए।
2 min read
Apr 11, 2026
Vaibhav Suryavanshi
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेली (Photo- IANS)

IPL 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हुई। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हरा दिया है। RR और RCB के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ पारी में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

RCB ने दिया 202 रन का लक्ष्य

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला और उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम दर्ज किया रिकार्ड

RCB के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने आज 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। वैभव ने अपना अर्धशतक सिर्फ 15 गेंदों में पूरा किया। इस तरह से वह IPL में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। वैभव ने इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

वैभव ने की ट्रेविस हेड की बराबरी

वैभव ने IPL में तीसरी बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक लगायाा। उन्होंने इस मामले में ट्रेविस हेड की बराबरी की। हेड ने भी 20 से कम गेंदें खेलते हुए 3 बार अर्धशतक लगाया है। इस लिस्ट में टॉप पर निकोलस पूरन और अभिषेक शर्मा का नाम है, जो यह कारनामा 4 बार कर चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी पावरप्ले के अंदर तीसरी बार अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने इस मामले में जोस बटलर की बराबरी की है।

वैभव और ध्रुव जुरेल की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में एक विकेट खोकर 97 रन बनाए, जो पावरप्ले में टीम का इस लीग में सबसे बड़ा स्कोर भी है। वहीं, IPL इतिहास का यह पावरप्ले में बनाया गया 5वां सबसे बड़ा स्कोर है। वैभव-जुरेल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 108 रनों की साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर 17.51 के रन रेट से रन बटोरे।

RCB की तरफ से रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी

RCB ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए। टीम की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 32 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, तो रोमारियो शेफर्ड ने 22 रन बनाए।

Updated on:
11 Apr 2026 01:07 am
Published on:
11 Apr 2026 01:07 am
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला