क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी का मिल गया तोड़! RR vs SRH मैच से पहले प्रफुल्ल हिंगे ने बताया उन्हें आउट करने का प्लान

Vaibhav Suryavanshi in IPL 2026: आईपीएल 2026 के पहले 4 मुकाबलों में 200 रन बनाने वाले वैभव पिछले 3 मुकाबलों में 2 बार दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सके हैं।

2 min read
Apr 24, 2026
Praful Hinge
प्रफुल हिंगे (फोटो- SRH)

Praful Hinge on Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस आईपीएल में धमाकेदार आगाज किया। पहले चार मैचों में दो अर्धशतक लगाने वाले सूर्यवंशी पिछले तीन मुकाबलों में सिर्फ 54 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान दो पारियों में वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तो वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। उन्हें आउट किया था प्रफुल्ल हिंगे ने, जो उस मैच में अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे थे।

प्रफुल की पहली गेंद पर ढेर हुए वैभव

इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 46 रन की पारी खेली, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 11 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब वैभव सूर्यवंशी ने 10 से ज्यादा गेंदें खेलीं और उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम रहा। इस सीजन ट्रेंट बोल्ट, जोश हेजलवुड, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले सूर्यवंशी को पहली ही गेंद पर आउट करने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने अपने प्लान के बारे में बड़ा खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने सूर्यवंशी को आउट करने की रणनीति बनाई थी। जियो स्टार से बात करते हुए प्रफुल्ल हिंगे ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ उन्होंने अंडर-13 का एक मैच खेला था, जहां उन्होंने बाउंसर फेंककर उन्हें आउट किया था। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी उन्होंने यही प्लान बनाया कि बाउंसर से अटैक करेंगे। हालांकि, उन्हें इसमें थोड़ा बदलाव करने की सलाह दी गई, जो मैदान पर कारगर साबित हुआ।

हिंगे ने बाउंसर डाली, सूर्यवंशी ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग खराब रही और वह आउट हो गए। गेंदबाजी कोच वरुण आरोन ने सुझाव दिया था कि सूर्यवंशी के खिलाफ राउंड द विकेट की बजाय ओवर द विकेट गेंदबाजी करना बेहतर होगा। हिंगे ने वही रणनीति अपनाई और उन्हें विकेट मिला। आपको बता दें कि प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मुकाबले में चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

वैभव-हिंगे फिर आमने-सामने

यह राजस्थान रॉयल्स की सीजन की पहली हार थी। हालांकि इसके बाद टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी हार गई, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 40 रन से जीत हासिल की। अब एक बार फिर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला होगा। ऐसे में एक बार फिर प्रफुल्ल हिंगे और वैभव सूर्यवंशी आमने-सामने होंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार हिंगे का प्लान फिर से कारगर साबित होता है या सूर्यवंशी दमदार वापसी करते हैं।

Updated on:
24 Apr 2026 04:55 pm
Published on:
24 Apr 2026 04:46 pm
Also Read
View All
रोहित शर्मा इतिहास रचने के बेहद करीब, इकाना में 110 रन बनाते ही तोड़ देंगे वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को चेताया, कहा – बड़े अंतर से जीतने होंगे ग्रुप के सभी मैच, नेट रन रेट करेगा दिक्कत

Ban vs Aus 3rd ODI: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 275 रनों का लक्ष्‍य, क्‍या कंगारुओं का पहली बार कर पाएगी सूपड़ा साफ

IND A vs SL A: वैभव रहे फ्लॉप तो प्रभसिमरन ने दिखाया दम, क्या श्रीलंका के खिलाफ तिलक की कप्तानी बचा पाएगी लाज?

IND vs PAK Pitch Report: हाई स्कोरिंग होगा मुक़ाबला या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें एजबेस्टन की पिच का हाल