क्रिकेट

IPL खेलने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ियों को देना होगा फिटनेस टेस्ट, तभी बोर्ड देगा खेलने की मंजूरी

आईपीएल 2026 से पहले श्रीलंका क्रिकेट ने नया नियम लागू किया है, जिसके तहत खिलाड़ियों को NOC तभी मिलेगा जब वे फिटनेस टेस्ट पास करेंगे। कई बड़े श्रीलंकाई खिलाड़ी चोट से उबर रहे हैं, जिससे उनकी उपलब्धता पर सवाल बना हुआ है।

2 min read
Mar 20, 2026
श्रीलंका क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Sri Lanka Cricket Hold Fitness Test: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए एक नया नियम बना दिया है। अब श्रीलंकाई खिलाड़ियों को तभी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिलेगा, जब वे फिटनेस टेस्ट पास करेंगे।

आपको बता दें कि श्रीलंका के कई खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में मतिशा पथिरानाृ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में वनिंदु हसरंगा, सनराइजर्स हैदराबाद में ईशान मलिंगा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में नुवान तुषारा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। अब इन खिलाड़ियों को श्रीलंका क्रिकेट तभी NOC देगा, जब वे फिटनेस टेस्ट पास करेंगे। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा है कि सोमवार और मंगलवार को फिटनेस टेस्ट होंगे और उसके बाद ही पता चलेगा कि कौन से खिलाड़ी फिट हैं।

ये भी पढ़ें

कीवी गेंदबाजों के सामने साउथ अफ्रीका का बुरा हाल, न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

इन 4 खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल

इस बार 7 श्रीलंकाई खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 में खेलने का मौका मिला है। हालांकि इनमें से मतिशा पथिराना, वनिंदु हसरंगा, ईशान मलिंगा और नुवान तुषारा चोट की वजह से टी20 वर्ल्ड कप में पूरी तरह नहीं खेल पाए थे। इन चारों खिलाड़ियों के पूरी तरह फिट होने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

चोट से जूझ रहे खिलाड़ियों की वजह से श्रीलंका क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्डकप 2026 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम ने पहले राउंड से आसानी से सुपर 8 में जगह बना ली थी लेकिन अगले राउंड में वो एक भी मैच नहीं जीत पाई थी और सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई थी। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका को जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम से भी हार का सामना करना पड़ा तो सुपर 8 में उसे इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से शिकस्त झेलनी पड़ी।

20 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा

BCCI ने आईपीएल 2026 के लिए अब तक सिर्फ 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया है, जिसमें सभी 10 टीमों को 4-4 मुकाबले खेलने हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान के हाथों में होगी तो RCB को रजत पाटीदार लीड करते नजर आएंगे।

Also Read
View All

अगली खबर