क्रिकेट

प्लेऑफ्स की रेस में सबसे आगे RCB, टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में कोई टीम का कोई नहीं, देखें लिस्ट

Most Runs and Most Wickets in IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब तक 55 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में हेनरिक क्लासेन आगे हैं तो भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।

2 min read
May 12, 2026
अंपायर से डिस्कसन करते हुए RCB के खिलाड़ी (फोटो- IANS)

IPL 2026 Purple Cap And Orange Cap Race: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक 55 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों के बाद 2 टीमें आधिकारिक रूप से प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो चुकी हैं तो 8 टीमें अभी प्लेऑफ्स की रेस में बनी हुई हैं। इस रेस में सबसे आगे डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसने 11 में से 7 मैच जीते हैं और 4 गंवाए हैं। टीम के पास 14 अंक तो हैं ही साथ में नेट रनरेट सबसे बेहतर है। हालांकि अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट देखें तो RCB को कोई बल्लेबाज नजर नहीं आता है।

ये भी पढ़ें

जीत तो गई दिल्ली, लेकिन ये गलती पड़ी भारी, अब अक्षर पटेल को भरना पड़ेगा 12 लाख का जुर्माना, जानें क्यों

टॉप 10 में RCB का एक गेंदबाज

गेंदबाजों के मामले में भुवनेश्वर कुमार टॉप पर तो हैं लेकिन फिर टॉप 10 में दूसरा कोई गेंदबाज नजर नहीं आता। इसकी वजह से ये भी है कि आरसीबी की गेंदबाज ज्यादातर भुवनेश्वर कुमार पर निर्भर करती है लेकिन बल्लेबाजी विभाग में ऐसा नहीं है। RCB की बल्लेबाजी किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। यही वजह है कि टीम का कोई खिलाड़ी भले ही टॉप 10 लिस्ट में नहीं है लेकिन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ्स की दहलीज पर खुद को पहुंचा दिया है।

ऑरेंज कैप की रेस में हेनरिक क्लासेन सबसे आगे हैं, जिन्होंने 54.89 की औसत से 494 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल हैं, जिन्होंने 43.36 की औसत से 477 रन बनाए हैं। 11 मैचों में 47.50 की औसत से 475 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 10 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 462 बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर काबिज हैं। गिल के सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन 11 मुकाबलों में 440 रनों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने भी इस सीजन 11 मुकाबलों में 440 रन बनाए हैं और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे नंबर पर हैं। इसके बाद संजू सैमसन, कूपर कोनोली, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का नंबर आता है।

भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप

पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के सिर की शोभा बढ़ा रही है। भुवनेश्वर 11 मुकाबलों में अब तक 21 विकेट निकाल चुके हैं। वहीं, अंशुल कंबोज 19 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। गुजरात टाइटंस की ओर से आईपीएल 2026 में 11 मुकाबलों में 18 विकेट लेकर कगिसो रबाडा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव 11 मुकाबलों में 16 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। ईशान मलिंगा 16 विकेट लेकर पांचवें और राशिद खान 15 विकेट के साथ लिस्ट में छठे नंबर पर काबिज हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे जोफ्रा आर्चर 15 विकेट चटकाकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। सीएसके के जेमी ओवरटन 14 विकेट लेकर 8वें और कार्तिक शर्मा 13 विकेट के साथ 9वें स्थान पर हैं। अर्शदीप सिंह ने 11 मैचों में 13 विकेट हासिल किए हैं और वह 10वें स्थान पर हैं।

IPL 2026 के टॉप 10 गेंदबाजों की लिस्ट

खिलाड़ीमैचविकेट
भुवनेश्वर कुमार1121
अंशुल कंबोज1119
कगिसो रबाडा1118
प्रिंस यादव1116
ईशान मलिंगा1116
राशिद खान1115
जोफ्रा आर्चर1115
जेमी ओवरटन1014
कार्तिक त्यागी1013
अर्शदीप सिंह1113

ये भी पढ़ें

कौन है माधव तिवारी, जिसने पंजाब किंग्स के मुंह से छीन ली जीत, फिर मैच के बाद दिया बड़ा बयान
Also Read
View All