क्रिकेट

IPL 2026: पावरप्ले में वरुण चक्रवर्ती से गेंदबाजी कराने के अजिंक्य रहाणे के फैसली पर इस दिग्गज ने उठाए सवाल

गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हुए मैच में भी वरुण काफी महंगे रहे थे। कप्तान रहाणे का वरुण का इस्तेमाल पावरप्ले में करना पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को समझ नहीं आया और उन्होंने इस फैसले की आलोचना की है।

2 min read
Apr 03, 2026
केकेआर के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (Photo - IANS)

Ajinkya Rahane, Kolkata Knight Riders, IPL 2026: वरुण चक्रवर्ती को आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का ट्रंप कार्ड माना जाता रहा है। वरुण ने केकेआर के लिए किए गए अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय टीम में जगह बनाई थी और बड़ी सफलता हासिल की थी, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 से शुरू हुआ उनका खराब फॉर्म आईपीएल में भी देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: फिन एलन ने डेविड पायने की उधेड़ी बखिया, पहले ही ओवर में ठोक डाले इतने रन, बने ये बड़ा रिकॉर्ड

वरुण का इस्तेमाल पावरप्ले में करना गलत

गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हुए मैच में भी वरुण काफी महंगे रहे थे। हालांकि मैच में कप्तान रहाणे का वरुण का इस्तेमाल पावरप्ले में करना पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को समझ नहीं आया और उन्होंने इस फैसले की आलोचना की है।

इरफान पठान ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, "अंजिक्य रहाणे को आउट-ऑफ-फॉर्म वरुण से पावरप्ले में गेंदबाजी नहीं करानी चाहिए थी। यह गलत फैसला था। एक गेंदबाज के तौर पर आपका आत्मविश्वास बढ़ाने में कप्तान का बड़ा रोल होता है। अगर वह उस समय आपका साथ नहीं देता जब आपको लगता है कि आप बेहतर कर सकते हैं और आपके पास मोमेंटम है, तो यहीं पर नेतृत्व की जरूरत होती है, इसलिए उसे पावरप्ले में गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए थी।"

कप्तान के तौर पर मुश्किल काम दे रहे

उन्होंने कहा, "आप एक ऐसे गेंदबाज को खो रहे हैं, जो आपका ट्रंप कार्ड हो सकता है, जो आपका मैच-विनर हो सकता है, जो आपका मैच-विनर रहा है। आप उसे एक कप्तान के तौर पर मुश्किल काम दे रहे हैं।" हालांकि बतौर कप्तान दूसरे हाफ में रहाणे के प्रदर्शन की पठान ने तारीफ की। वरुण ने एसआरएच के खिलाफ 2 ओवर की गेंदबाजी में 31 रन लुटाए।

मैच की बात करें तो केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच ने हेनरिक क्लासेन के 52, अभिषेक शर्मा के 48 और ट्रेविस हेड के 46 और नितीश कुमार रेड्डी के 39 रन की बदौलत 8 विकेट पर 226 रन बनाए थे। 227 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई और 65 रन से मैच हार गई। केकेआर की यह लगातार दूसरी हार थी, जबकि एसआरएच ने अपने दूसरे मैच में पहली जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें

Abhishek Sharma Fined, KKR vs SRH: इस हरकत के चलते मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने लिया एक्शन, काटी मैच फीस, 1 डिमेरिट पॉइंट भी दिया

Updated on:
03 Apr 2026 11:37 am
Published on:
03 Apr 2026 11:36 am
Also Read
View All
Sameer Rizvi Struggle Story: 6 साल की उम्र में ‘अंडा बॉल’ पर छक्का लगाने से लेकर, दिल्ली कैपिटल्स को IPL मैच जितने तक, आसान नहीं था समीर रिजवी का सफर

Yuvrarj Singh को SRH मैनेजमेंट पर आया गुस्सा! क्यों अभिषेक शर्मा की जगह ईशान किशन को मिली कप्तानी

‘तुम जहरीले हो, जोकर हो, सत्ता में बैठे लोगों की चापलूसी करो…’ , LSG के मालिक पर भड़के IPL के पूर्व कमिश्नर, BCCI की बैन करने की मांग

CSK vs PBKS Pitch Report: चेन्नई-पंजाब के मैच में किसे होगा बड़ा फायदा? जानें किस टीम के पक्ष में जाएगी यह पिच रिपोर्ट!

CSK vs PBKS Playing 11: क्या सरफराज खान को मिलेगी जगह? श्रेयस की चोट ने बढ़ाई पंजाब की चिंता, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

अगली खबर