क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में जगह पक्की! अब खतरे में हैं सचिन तेंदुलकर का महा-रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 में तबाही मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब सीधे टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने वैभव को सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सबसे बड़ा दावेदार बताया है। बुमराह और हेजलवुड जैसे दिग्गजों को धूल चटाने वाले इस 15 वर्षीय खिलाड़ी के लिए क्या सेलेक्टर्स दिखाएंगे हरी झंडी?

2 min read
Apr 11, 2026
वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

Vaibhav Suryavanshi Team India debut: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ उनकी तूफानी पारी के बाद अब आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने एक ऐसी बात कह दी है, जिससे भारतीय क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। चर्चा अब यह है कि क्या वैभव सबसे कम उम्र में इंडिया डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे?

ये भी पढ़ें

गेंदबाजों को भी वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी का नहीं पता! अगर नहीं सुधारी, तो हो सकता है बड़ा नुकसान!

'वैभव डेब्यू का असली हकदार' - धूमल

आरसीबी के खिलाफ वैभव की 78 रनों की पारी (26 गेंद) देखने के बाद आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने 'एक्स' (Twitter) पर लिखा कि यह टैलेंटेड खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का हकदार है। उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से वैभव का नाम भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी के तौर पर दर्ज होना चाहिए।'

खतरे में 'गॉड ऑफ क्रिकेट' का रिकॉर्ड

फिलहाल भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं, और अगर BCCI उन्हें अभी मौका देती है, तो सचिन का यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूट जाएगा।

IPL 2026 में वैभव का आतंक

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में सिर्फ रन नहीं बना रहे, बल्कि गेंदबाजों का हाल बेहाल कर रहे हैं। उनके आंकड़े किसी को भी हैरान कर सकते हैं। उन्होंने इस सीजन में कुल 4 मैच खेले है। जिसमें उन्होंने 266.66 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए है। और अपने नाम 2 अर्धशतक भी किए है। आरसीबी के खिलाफ वैभव ने 26 गेंदों में 78 रन (8 चौके, 7 छक्के) बनाए थे।

दिग्गजों तक को डराया

15 साल का यह लड़का किसी भी बड़े नाम से नहीं डर रहा। पिछले मैच में जहां उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज की धुनाई की, वहीं आरसीबी के खिलाफ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज जोश हेजलवुड को लगातार तीन चौके जड़कर अपनी क्लास दिखाई। वैभव अब सीनियर पुरुष टीम के लिए खेलने के पात्र (Eligible) हो चुके हैं।

अंडर-19 से लेकर आईपीएल तक

वैभव ने सिर्फ आईपीएल में ही नहीं, बल्कि अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की विशाल पारी खेलकर अपनी काबिलियत साबित की थी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैभव सिर्फ बल्ला नहीं चला रहे, बल्कि बहुत समझदारी से खेल रहे हैं। मैच के बाद विराट कोहली ने भी वैभव को एक खास तोहफा देकर उनका हौसला बढ़ाया।

Also Read
View All
NZ vs IRE Test: दोहरे शतक से चूके टॉम ब्लंडेल, न्यूजीलैंड ने 490 रन पर घोषित की पहली पारी, आयरलैंड का बुरा हाल

RR vs SRH Qualifier 2: गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब, पर मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स की बोलती है तूती, नहीं हारे एक भी मुक़ाबला

Rajasthan Royals playoffs Record: राजस्थान रॉयल्स ने खेले हैं 12 प्लेऑफ मुक़ाबले, क्वालीफायर 2 में दो बार मिली है हार, पढ़ें कैसा है रिकॉर्ड

IPL 2026: सुनील गावस्कर और संजय बांगर का आशीर्वाद लेने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जतिन सप्रू के पैर पकड़े, वायरल हो गया Video

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे होते वैभव सूर्यवंशी, कुछ लाख की कमी की वजह से राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा