क्रिकेट

RCB vs GT: अगर बारिश से रद्द हुआ क्वालिफायर-1 मुक़ाबला, तो ऐसे तय की जाएगी फाइनल की टीम, BCCI ने बदल दिये नियम

सवाल यह उठता है कि अगर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो कौन सी टीम फ़ाइनल में जाएगी। पहले अगर ऐसा होता था तो पॉइंट्स टेबल में ऊपर रहने वाली टीम फ़ाइनल पहुंच जाती थी। लेकिन अब BCCI ने नियम बदल दिये हैं।

2 min read
May 25, 2026
IPL 2026 का पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा (Photo - IPL)

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Qualifier 1, Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, वह सीधे फ़ाइनल खेलेगी। वहीं हारने वाली टीम को दूसरा क्वालिफायर खेलना होगा।

ये भी पढ़ें

IPL में चार नंबर पर क्वालिफाई कर क्या किसी टीम ने जीता है खिताब? सिर्फ इस टीम ने टॉप 2 के बाहर रहते हुए जीती है ट्रॉफी

अगर मैच रद्द हुआ तो ऐसे तय होगा विजेता

अब सवाल यह उठता है कि अगर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो कौन सी टीम फ़ाइनल में जाएगी। पहले अगर ऐसा होता था तो पॉइंट्स टेबल में ऊपर रहने वाली टीम फ़ाइनल पहुंच जाती थी। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नियम बदल दिये हैं। अगर किसी भी कारण से पहला क्वालिफायर रद्द होता है तो विजेता सुपर ओवर से तय किया जाएगा।

सुपर ओवर नहीं हुआ तो ऐसे तय होगा फाइनालिस्ट

हालांकि, अगर बारिश या खराब मौसम के कारण सुपर ओवर भी नहीं कराया जा सका, तो लीग स्टेज की पॉइंट्स टेबल ही अंतिम फैसला करेगी। ऐसी स्थिति में वह टीम विजेता मानी जाएगी, जो लीग चरण में अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम से ऊपर रही हो। चूंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया है, इसलिए बारिश से मैच धुलने की स्थिति में आरसीबी सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी और गुजरात टाइटंस को क्वालीफायर-2 खेलना पड़ेगा। यह नियम क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर पर भी लागू होगा।

IPL प्लेऑफ में अब सिर्फ नॉकआउट मैच जीतना ही काफी नहीं है। लीग स्टेज में मजबूत प्रदर्शन और बेहतर नेट रन रेट भी बहुत अहम हो जाता है। टॉप-2 में जगह बनाने की होड़ इसलिए इतनी कड़ी होती है, क्योंकि बारिश या ‘नो रिजल्ट’ जैसी परिस्थिति में पूरे सीजन का प्रदर्शन ही टीम को आगे ले जाता है

चारों टीमों के बीच एक गज़ब का संयोग

इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चारों टीमों के बीच एक गज़ब का संयोग है। इन चारों टीमों ने एक-एक बार आईपीएल का खिताब जीता है। इसका मतलब है जो भी टीम अब फ़ाइनल जीतेगी वह दूसरी बार चैम्पियन बनेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन आईपीएल 2025 में खिताब जीता था। गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू सीजन 2022 में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सनराइजर्स हैदराबाद 2016 की चैंपियन है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले सीजन 2008 में खिताब जीता था। अब ये चारों टीमें अपने दूसरे खिताब के लिए मैदान पर उतरेंगी।

ये भी पढ़ें

MI vs RR: राजस्थान ने मुंबई को 30 रन से हरा प्लेऑफ में बनाई जगह, जोफ्रा आर्चर का ऑलराउंडर प्रदर्शन
Published on:
25 May 2026 08:31 pm
Also Read
View All