क्रिकेट

IPL Mega Auction 2024: फ्रेंचाइजी टीमों का प्लान तैयार, नीलामी में इन खिलाड़ियों पर कर सकते हैं RTM का इस्तेमाल

आईपीएल का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगा। इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी टीमें कुल 641.50 करोड़ रुपए की बोली लगाएंगी। सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमें कुल 204 खिलाड़ियों के स्लॉट को भरेंगी।

4 min read

IPL Mega Auction 2024: आईपीएल का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगा। इस ऑक्शन में 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी टीमें कुल 641.50 करोड़ रुपए की बोली लगाएंगी। सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमें कुल 204 खिलाड़ियों के स्लॉट को भरेंगी, जिसमें 70 विदेशी खिलाड़ियों के लिए होगी। ऐसे में आइए मेगा ऑक्शन में टीमों की संभावित रणनीति पर डालते हैं एक नजर..

पंजाब किंग्स

आईपीएल मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स 110.5 करोड़ रुपए की बड़ी राशि के साथ नीलामी में उतरेगी। पंजाब किंग्स की टीम ने 9.5 करोड़ रुपए खर्च कर दो अनकैप्ड खिलाड़ियों प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को बरकरार रखा है। अब उसके पास कुल 23 स्लॉट खाली है। सभी फ्रेंचाइजी टीमों में से सर्वाधिक 4 RTM (राइट टू मैच) का विकल्प है। पंजाब किंग्स राइट टू मैच का विकल्प का इस्तेमाल करते हुए सभी 4 कैप्ड खिलाड़ी को टारगेट कर सकती है। RTM के विकल्प का इस्तेमाल करते हुए पंजाब किंग्स अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा, राहुल चाहर, हर्षल पटेल, लियम लिविंगस्टन, सैम करन, कगिसो रबाडा और जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल करना चाहेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 83 करोड़ रुपए की राशि के साथ नीलामी में उतरेगी। RCB ने 37 करोड़ खर्च कर विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल को टीम में रिटन कर रखा है, जिसमें एक खिलाड़ी अनकैप्ड है। अब RCB राइट टू मैच विकल्प विकल्प का इस्तेमाल करते हुए 3 (सभी कैप्ड हो सकते हैं, या दो कैप्ड और एक अनकैप्ड हो सकते हैं) खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकती है। RCB अपने तीनों RTM विकल्पों का इस्तेमाल कैप्ड खिलाड़ियों पर कर सकते हैं। इसके लिए RCB के निशाने पर ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, मोहम्मद सिराज और विल जैक्स होंगे।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स (DC) 73 करोड़ रुपए की राशि के साथ नीलामी में उतरेगी। DC ने 47 करोड़ रुपए खर्च करके अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल रिटेन किया है। अब दिल्ली कैपिटल्स राइट टू मैच विकल्प का इस्तेमाल करते हुए दो खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकती हैं। दोनों विकल्प कैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत के अलावा खलील अहमद, जेक फ्रेजर-मक्गर्क, मुकेश कुमार, अनरिख नॉर्खिए, मिचेल मार्श या हैरी ब्रूक के लिए जोर लगा सकते हैं।

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस (GT) 69 करोड़ रुपए की राशि के साथ ऑक्शन में उतरेगी। GT ने 51 करोड़ रुपए खर्च कर पांच खिलाड़ियों राशिद खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान को रिटेन किया है। ऐसे में अब उसके पास एक RTM विकल्प मौजूद है, जिसका इस्तेमाल कर वह एक कैप्ड खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है। गुजरात टाइटंस RTM का इस्तेमाल डेविड मिलर, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मैथ्यू वेड पर कर सकती है।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस (MI) 45 करोड़ रुपए की राशि के साथ नीलामी में उतरेगी। मुंबई ने 75 करोड़ खर्च कर पांच खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को रिटेन किया। ऐसे में अब उसके पास एक RTM विकल्प मौजूद है, जिसका इस्तेमाल कर एक अनकैप्ड खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है। मुंबई RTM का इस्तेमाल कर अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल कर सकता है, जिन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा मुंबई इंडियंस तेज गेंदबाज आकाश मधवाल पर भी RTM कार्ड का इस्तेमाल कर सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 55 करोड़ रुपए की राशि के साथ ऑक्शन में उतरेगी। CSK ने 65 करोड़ रुपए खर्च कर पांच खिलाड़ियों रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जड़ेजा, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, एमएस धोनी को टीम में बरकरार रखा हैं। इस तरह अब उसके पास एक RTM कार्ड इस्तेमाल करने का विकल्प मौजूद हैं, जिसे वह कैप्ड या अनकैप्ड खिलाड़ी पर कर सकता है। CSK कैप्ड खिलाड़ियों में RTM का इस्तेमाल करने के लिए डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और महेश दीक्षाना पर नजर रख सकता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स

LSG 69 करोड़ रुपए के पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी। LSG ने 51 करोड़ रुपए खर्च कर निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी को टीम में बरकरार रखा है। ऐसे में अब उसके पास एक राइट टू मैच कार्ड का विकल्प है, जिसे वह कैप्ड खिलाड़ी पर इस्तेमाल कर सकता है। लखनऊ RTM कार्ड का इस्तेमाल कर मार्कस स्‍टोइनिस को टीम में शामिल करना चाहेगी। इसके अलावा क्विंटन डिकॉक, क्रुणाल पंड्या और नवीन उल हक पर भी RTM का इस्तेमाल कर सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद 45 करोड़ रुपए की राशि के साथ नीलामी में उतरेगी। हैदराबाद ने 75 करोड़ रुपए खर्च कर पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड को रिटेन किया है। इस तरह अब उसके पास एक राइट टू मैच कार्ड का विकल्प मौजूद है। हैदराबाद RTM का इस्तेमाल ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और ग्लेन फिलिप्स पर कर सकती है, जो इस साल इसकी टीम का हिस्सा थे।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स 41 करोड़ रुपए की राशि के साथ ऑक्शन में उतरेगी। राजस्थान ने 79 करोड़ रुपए खर्च कर छह खिलाड़ियों संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर और संदीप शर्मा को रिटेन किया है। ऐसे में उसके पास आरटीएम कार्ड के इस्तेमाल का विकल्प नहीं बचा है।

कोलकाता नाइटराइडर्स

कोलकाता नाइटराइडर्स 51 करोड़ रुपए की राशि के साथ नीलामी में उतरेगी। KKR ने 69 करोड़ रुपए खर्च करके रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और रामदीप सिंह को रिटेन किया है। ऐसे में उसके पास RTM कार्ड के इस्तेमाल का विकल्प नहीं बचा है।

Published on:
23 Nov 2024 08:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर