क्रिकेट

IPL 2025 से पहले समीर रिजवी को बड़ी जिम्मेदारी, शेष भारत का बनाया कप्तान

U23 Irani Cup: समीर रिजवी ने अपने शानदार प्रदर्शन से रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी की दौड़ में मुंबई अंडर-23 के कप्तान वेदांत मुरकर को पछाड़ है।

less than 1 minute read
Mar 07, 2025
Feature image

U23 Irani Cup: आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले युवा खिलाड़ी समीर रिजवी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी को मोहाली में नौ से 12 मार्च तक होने वाले अंडर-23 रेस्ट ऑफ इंडिया ( शेष भारत) टीम का कप्तान बनाया गया है। समीर रिजवी कर्नल सीके नायडू (U-23) चैंपियन पंजाब के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का नेतृत्व करते हुए दिखाई देंगे।

समीर रिजवी ने अपने शानदार प्रदर्शन से कप्तानी की दौड़ में मुंबई अंडर-23 के कप्तान वेदांत मुरकर को पछाड़ है। समीर रिजवी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अलावा उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम की ओर से खेल चुके हैं। रिजवी मौजूदा IPL सत्र में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वहीं, कर्नाटक के मैकनील एचएन को रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जिनके खाते में 1000 से ज्यादा रन हैं। इस टीम में जूनियर स्तर के खिलाड़ियों जैसे बाएं हाथ के स्पिनर विक्की ओस्तवाल, दिल्ली के रौनक वाघेला और रेलवे के अशोक शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है।

पहली बार U-23 ईरानी कप

बीसीसीआई ने अंडर-23 राष्ट्रीय चैंपियन और सीके नायडू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के बीच एक युवा प्रथम श्रेणी मैच की शुरुआत की है। अंडर-23 ईरानी कप पहली बार खेला जाएगा।

रेस्ट ऑफ इंडिया (शेष भारत) टीम

शिखर मोहन, मैकनील एचएन (उप कप्तान), हर्षल अजय केट, समीर रिजवी (कप्तान), आयुष एस वर्तक, वेदांत मुरकर (विकेटकीपर), हिमांशु सिंह, विक्की ओस्तवाल, पीयूष दहिया, अशोक शर्मा, जय मालुसरे, आराध्य यादव (विकेट-कीपर), रौनक वाघेला , प्रग्नेश कनपिल्लेवार, प्रखर चतुर्वेदी।

Also Read
View All
ईशान किशन की वनडे क्रिकेट में वापसी से केएल राहुल नहीं, रोहित शर्मा और यशसवी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

फातिमा सना होंगी ‘द हंड्रेड’ खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन