क्रिकेट

आईपीएल का अनुभव आएगा युवाओं के काम: कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने कहा है कि श्रीलंका के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली ट्वंटी-20 सीरीज युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका होगा।
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2017, 8:06 PM IST
t-20
kartik

कटक। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा है कि श्रीलंका के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली ट्वंटी-20 सीरीज युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका होगा। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की ट्वंटी-२० सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए बासिल थम्पी, दीपक हुड्डा और वॉङ्क्षशगटन सुंदर ने अब तक एक भी ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, जबकि मोहम्मद सिराज और जयदेव उनादकट के पास भी अंतरराष्ट्रीय मैच का ज्यादा अनुभव नहीं है। कार्तिक ने पहले मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह सीरीज युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। बेशक उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैचों को अनुभव न हो, लेकिन उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे उनके अंदर काफी आत्मविश्वास है। युवा खिलाड़ी इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। भारतीय बैंच स्ट्रेंथ काफी अच्छी है। हर खिलाड़ी बहुत मेहनत कर रहा है। जिसे भी मौका मिलता है वह अपना सौ फीसदी देने की कोशिश करता है। सभी युवाओं को अपने सीनियर से सीखना चाहिए।

अग्नि परीक्षा होगी
कार्तिक ने भारत के लिए अब तक 23 टेस्ट, 79 वनडे और 10 ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 1000, 1496 और 148 रन बनाए हैं। भारत ने यहां अपना पिछला टी२० मैच 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसमें वह 92 रन पर ढेर हो गया था। लेकिन इस मैच में भारत के युवा खिलाडिय़ों की अग्नि परीक्षा होगी। 32 वर्षीय कार्तिक ने कहा, हम यह आंकलन करने की कोशिश कर रहे हैं कि अलग-अलग परिस्थितियों में खिलाड़ी कैसी प्रतिक्रिया देते हैं? यह युवा खिलाडिय़ों के लिए बेहतरीन मंच है कि वे आएं और अपनी प्रतिभा दिखाएं। सीनियर खिलाड़ी के रूप में हम इन युवा खिलाडिय़ों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने टीम में अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर कहा, स्थिति और बचे हुए ओवरों के आधार पर मेरा बैट ऑर्डर थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है, लेकिन मैं खुद को चौथे नंबर पर ही देखता हूं।

Published on: