4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा के इस बयान पर रो पड़ी पूरी टीम इंडिया! आप भी हो जाएंगे इमोशनल

रोहित के उस ट्वीट ने न जाने कितने खिलाड़ियों की आंखों में आंसू ला दिए और सभी फैंस को भी इमोशनल कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 19 Dec 2017, 6:17 PM IST

rohit sharma

नई दिल्ली। टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से क्रिकेट फैंस और टीम के पूरे सदस्यों के लिए एक बेहतरीन मैसेज दिया। बता दें कि अभी टीम से छुट्टी पर चल रहे विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को टीम की समान सौंपी गई है। श्रीलंका के साथ खेले गए वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा पहली बार बतौर कप्तान मैदान पर उतरे थे। हालांकि उस मैच में श्रीलंका ने भारत को बुरी तरह से हरा दिया था। धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम का कोई भी बल्लेबाज़ लंकाई गेंदबाज़ों के आगे टिक नहीं पाया था और एक के बाद एक सभी आउट होते चले गए थे।

लेकिन इसके बाद मोहाली में खेले गए अगले मैच में रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से आग उगलना शुरु कर दिया था। जो अंत तक चलता रहा। इस मैच में रोहित ने 208 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दोहरे शतक के साथ रोहित ने वनडे करियर में 3 दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज़ बन गए। मैच में भारत ने श्रीलंका के आगे जीतने के लिए 393 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी पारी 251 रनों पर ही खत्म हो गई। जबकि विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे मैच में भी भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया था।

बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने पहली बार वनडे सीरीज़ जीती थी। यही कारण था कि वे उस पल भावुक हो गए थे जब सीरीज़ के बाद उन्हें विजेता ट्रॉफी के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद रोहित शर्मा ने 18 दिसंबर को एक ट्वीट किया। रोहित के उस ट्वीट ने न जाने कितने खिलाड़ियों की आंखों में आंसू ला दिए और सभी फैंस को भी इमोशनल कर दिया। रोहित ने ट्वीट में लिखा कि, ''मैं उस दिन को कभी ज़िंदगी में भी नहीं भूल पाउंगा। जब मैं टीम शीट के साथ पहली बार मैदान पर उतरा तो मुझे लगा ये मेरी अपनी टीम है। उस पल की तुलना किसी भी क्षण से नहीं की जा सकती। मुझे गर्व है कि मैं उन लड़कों के साथ खेल रहा हूं जो अद्भुत खिलाड़ी हैं, इससे ज़्यादा खुशी कोई और चीज़ नहीं दे सकती।''