क्रिकेट

IPL 2025 का खिताब जीतने वाली RCB का बिकना तय, इस तारीख को होगा नए मालिक का ऐलान

RCB set to sold: रजत पाटीदार की अगुवाई में आईपीएल (IPL) 2025 की ट्रॉफी जीतने वाली आरसीबी (RCB) फ्रैंचाइजी बिकने जा रही है। डियाजियो ने प्रक्रिया शुरू करते हुए 31 मार्च 2026 तक ब्रिकी की उम्‍मीद जताई है।
2 min read
Nov 06, 2025
RCB sold to USD 1.78 billion
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर IPL 2025 का खिताब जीता था। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/RCB)

RCB set to sold: आईपीएल (IPL) 2025 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु (RCB) फ्रैंचाइजी के बिकने को लेकर लगाई जा रही अटकलें वाकई सही साबित हुई हैं। आरसीबी अब आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। पुरुष और महिला आरसीबी के मालिक डियाजियो ने बिक्री की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि बिक्री 31 मार्च 2026 तक हो जाएगी और इसके साथ ही नए मालिक के नाम का भी ऐलान हो जाएगा। बता दें कि 4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत और कई के घायल होने के बाद से ही आरसीबी की बिक्री की चर्चा शुरू हो गई थी।

क्रिकबज़ की रिपोर्ट के अनुसार, आरसीबी फ्रैंचाइजी को बेचे जाने की जानकारी खुद डियाजियो ने दी। बुधवार 5 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दिए एक मैसेज में ब्रिटेन स्थित कंपनी ने इसे रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) में निवेश की रणनीतिक समीक्षा बताया। ये डियाजियो की भारतीय सहायक कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है।

आरसीबी की महिला-पुरुष दोनों फ्रैंचाइजी शामिल

कंपनी ने अपने खुलासे में कहा कि यूएसएल अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरसीएसपीएल में निवेश की रणनीतिक समीक्षा शुरू कर रही है। आरसीएसपीएल के व्यवसाय में आरसीबी फ्रैंचाइजी टीमों का स्वामित्व शामिल है, जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से हर साल आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग और महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंटों में भाग लेती हैं।

स्टॉक एक्सचेंज को लिखा ये पत्र

स्टॉक एक्सचेंज को लिखे अपने पत्र में डियाजियो और यूएसएल ने कहा कि वे भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के नियम 30 के तहत यह खुलासा कर रहे हैं कि यह प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक पूरी हो जाएगी। यूएसएल के सीईओ प्रवीण सोमेश्वर ने कहा कि आरसीएसपीएल यूएसएल के लिए एक मूल्यवान और रणनीतिक संपत्ति रही है।

हालांकि, यह हमारे एल्कोबेव व्यवसाय का अभिन्न अंग नहीं है। यह कदम यूएसएल और डियाजियो की अपने भारतीय उद्यम पोर्टफोलियो की समीक्षा जारी रखने की प्रतिबद्धता को पुष्ट करता है, ताकि आरसीएसपीएल के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए सभी हितधारकों को दीर्घकालिक मूल्य प्रदान किया जा सके।

सौदे के करीब कंपनी

बता दें कि स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी इतनी तकनीकी रूप से लिखी गई है कि इसकी कई अलग-अलग व्याख्या की जा सकती है। इस घोषणा का एक निष्कर्ष यह है कि चूंकि खेल विशेष रूप से क्रिकेट कंपनी का मुख्य व्यवसाय नहीं है। इसलिए कंपनी अपने शेयरों को पूरी तरह या आंशिक रूप से अलग करने के विकल्प पर विचार कर रही है।

इस खुलासे का दूसरा मुख्य बिंदु यह है कि रणनीतिक निवेश प्रक्रिया पूरी होने की प्रस्तावित तिथि 31 मार्च 2026 है। इससे साफ होता है कि यूएसएल/डियाजियो एक सौदे के करीब हैं और इसी वजह से तारीख की घोषणा की गई है।

ये हो सकते हैं खरीदार!

रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कई इच्छुक पक्ष हो सकते हैं। इनमें अमेरिका स्थित एक निजी निवेश कंपनी, अदानी समूह, जेएसडब्ल्यू समूह के जिंदल, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अदार पूनावाला और दिल्ली स्थित देवयानी इंटरनेशनल ग्रुप के रवि जयपुरिया शामिल हो सकते हैं।

Updated on:
06 Nov 2025 07:11 am
Published on:
06 Nov 2025 07:11 am
Also Read
View All
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में शानदार प्रदर्शन का खोला राज़, बताया हर मैच से पहले करते हैं ये काम

Mirabai Chanu Struggle Story: आर्थिक तंगी के चलते चुनती थीं लकड़ियां, ऐसे वेटलिफ्टर बनी मीराबाई चानू, संघर्ष की कहानी ऐसी कि आंखों में आ जाएंगे आंसू

IND vs ZIM: बेकार गई रयान बर्ल की अर्धशतकीय पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

अब्दुल्ला फजल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से बाहर, पीसीबी ने अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील को टीम में दी जगह

IND vs ZIM: सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बावजूद प्रिंस यादव नहीं खेल पाये आखिरी टी20, अब सामने आई यह वजह