क्रिकेट

इकबाल अब्दुल्लाह ने गरीब भूखे बच्चे को बीच मैदान में अपने हाथों से खिलाया खाना, सब कर रहे हैं तारीफ

बाएं हाथ के लेफ्ट आर्म स्पिनर इकबाल अब्दुल्लाह उन दुर्भाग्यशाली खिलाड़ियों में से एक हैं, जो तमाम क्षमता होने के बावजूद कभी टीम इंडिया से नहीं खेल सके।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2020, 1:54 PM IST
Iqbal Abdullah
Iqbal Abdullah

गंगटोक : इकबाल अब्दुल्लाह उन दुर्भाग्यशाली खिलाड़ियों में से एक रहे है, जो क्षमता होने के बावजूद टीम इंडिया में नहीं खेल सके। लेकिन नए साल में मैदान में उन्होंने ऐसा काम किया, जिसकी तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। सभी उन्हें सैल्यूट कर रहे हैं। मुंबई का यह लेफ्ट आर्म स्पिनर इस साल सिक्किम से रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं।

गरीब बच्चे को मैदान में साथ बैठाकर खिलाया खाना

मामला यह है कि अपनी टीम की तरफ से मैदान पर अभ्यास करने के दौरान उनकी नजर एक भूखे गरीब बच्चे पर पड़ी। वह उसे देखकर इतना द्रवित हुए कि उन्होंने उस बच्चे को अपने पास मैदान में बुला लिया और उसे अपने साथ बैठाकर खाना खिलाया और अपने हाथों से उसे चाय भी पिलाई। इस तस्वीर को उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला। इसके बाद यह तस्वीर वायरल हो गई और एक स्वर में सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

ऐसा रहा है क्रिकेट करियर

एक समय इकबाल अब्दुल्लाह काफी प्रतिभाशाली स्पिनर माने जाते थे। वह टीम इंडिया में शामिल होने के दावेदार भी थे। इंडिया-ए के लिए खेल चुके अब्दुल्लाह ने अभी तक 186 फर्स्ट क्लास विकेट, 121 लिस्ट ए विकेट और 81 टी-20 विकेट ले चुके हैं। वह आईपीएल में तीन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलूरु का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने 49 मैचों में 40 विकेट लिए हैं और अपनी गेंदबाजी के दम पर कई मैच अपनी टीम को जिता चुके हैं।

Updated on:
10 Jan 2020, 1:54 PM IST
Published on: