क्रिकेट

IRE vs IND: टी20 वर्ल्डकप के बाद टीम इंडिया से बाहर हो गए 7 खिलाड़ी, कोई हुआ ड्रॉप, तो किसी का कट गया पत्ता

IRE vs IND T20 Series 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में भाग लेने वाले 7 खिलाड़ियों को आयरलैंड दौरे खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया है, इनमें कुछ ड्रॉप हुए हैं तो कुछ को बाहर किया गया है।

2 min read
Jun 23, 2026
team india
team india

Ireland vs India T20 Series: भारतीय टीम 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है और ढेर सारे बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी को लेकर है। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है, जो लगभग 3 साल से टी20 टीम से बाहर थे।

ये 7 खिलाड़ी पहली सीरीज से बाहर

इसके अलावा आयरलैंड दौरे पर वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह और हार्दिक पंड्या को भी नहीं चुना गया है। इसमें से कुछ खिलाड़ी शायद दोबारा भारत की टी20 में न देखे जाए। जबकि कुछ खिलाड़ी को अगले दौरों पर ही वापसी का मौका मिल गया है। एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई भारतीय क्रिकेट टीम में वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है। इसके अलावा मोहम्मद सिराज भी इंग्लैंड दौरे खेलते हुए नजर आएंगे।

इसका मतलब ये है कि अब कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव को चयनकर्ताओं ने टी20 फॉर्मेट से साइडलाइन कर दिया है। बचे रिंकू सिंह, तो वनडे और टेस्ट में एक बार टेस्ट से निकलकर वापसी करना तो फिर भी आसान है लेकिन जिस तरह से टी20 फॉर्मेट के लिए दावेदारों की फौज बाहर बैठी है, उसे देखते हुए रिंकू सिंह की भी वापसी मुश्किल लगती है। रिंकू और कुलदीप के टी20 टीम से बाहर होने का मतलब ये भी है कि अब चयनकर्ताओं ने मन बना लिया है कि जो प्रदर्शन करेगा वही टीम में रहेगा। खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए अब टीम में जगह नहीं है।

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

संजू सैमसन, ईशान किशान, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए टीम इंडिया

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद सिराज।