क्रिकेट

वर्ल्डकप में सबसे तेज शतक लगाने वाले आलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने वनडे से लिया संन्यास

आलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने 153 वनडे मैचों में 114 विकेट लिए हैं, जबकि उनके नाम 68 कैच पकड़ने का नेशनल रिकॉर्ड है।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2021, 6:12 PM IST
kevin.png

विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले आयरलैंड के आलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि वह टेस्ट और टी20 मैच खेलना जारी रखेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, 37 साल के ओ ब्रायन ने 22 साल की उम्र में 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में डब्यू किया था। उन्होंने 153 वनडे मैचों में 114 विकेट लिए हैं, जबकि उनके नाम 68 कैच पकड़ने का नेशनल रिकॉर्ड है। केविन ओ ब्रायन के भाई नील ओ ब्रायन ने 2018 में ही संन्यास ले लिया था।

वनडे क्रिकेट से दूर होने का सही समय
केविन ओ ब्रायन ने कहा,'आयरलैंड के लिए 15 साल खेलने के बाद मुझे लगता है कि अब वनडे क्रिकेट से दूर होने और संन्यास लेने का सही समय है। 153 मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है। मैं उनसे जो यादें लेता हूं वह जीवन भर चलेगी।' इसके अलावा उन्होंने टी20 क्रिकेट पर बात करते हुए कहा कि टीम के साथ 2006 से उन्होंने कई बेहतरीन पल जिए हैं। तीन विश्वकप, व्यक्तिगत सफलताएं और दुनिया भर की यात्रा करने और खेलने में समय बिताना, लेकिन अब वह अपना पूरा ध्यान T20 क्रिकेट पर लगाउंगा। अगले 18 महीनों में दो विश्व कप के साथ– और टेस्ट क्रिकेट में अपने तीन कैप जोड़ने की उम्मीद है।'

इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था सबसे तेज शतक
केविन ओ ब्रायन ने बेंगलुरू में 2011 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाया था। उन्होंने 50 गेंदों में शतक पूरा किया था। केविन ओ ब्रायन ने इस मैच में 63 गेंदों में 113 रन बनाए थे और आयरलैंड ने इस मैच में इंग्लैंड को तीन विकेट से हराया था। आयरलैंड ने इस मैच में इंग्लैंड को तीन विकेट से हराया था। उसने 328 रन के विशाल लक्ष्य को पांच गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था।

Published on:
Also Read
View All
‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर