क्रिकेट

IND vs IRE: आयरलैंड ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैम्पियन भारत को 34 रन से हराया, मैथ्यू होलार्ड ने झटके तीन विकेट

IRE vs IND: आयरलैंड ने भारत को पहले टी20 मुक़ाबले में 34 रन से हराते हुए इतिहास रच दिया है। आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 पर ढेर हो गई।
2 min read
Jun 26, 2026
Key features of the 4 new Team India players for the Zimbabwe tour
Team India for the Zimbabwe tour(Photo: IANS/X/@BCCI)

Ireland vs India, 1st T20I: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। बेलफास्ट के सिविल सर्विसेज क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में आयरलैंड ने वर्ल्ड चैम्पियन भारत को 34 रन से हराते हुए इतिहास रच दिया है। क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब आयरलैंड ने किसी भी फ़ॉर्मैट में भारत को हराया है।

आयरलैंड ने भारत को पहली बार हराया

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ आयरलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए यह एक बड़ा झटका है। अब भारत इस सीरीज नहीं जीत सकता। अब आयरलैंड के पास भारत के खिलाफ पहली बार कोई सीरीज जीतने का मौका है।

भारत की खराब शुरुआत

183 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सैमसन (5), ईशान किशन (1) और कप्तान श्रेयस अय्यर (3) का विकेट जल्दी गिर गया। अभिषेक शर्मा एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो अपने अंदाज में खेलते हुए नजर आए। अभिषेक ने 20 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली।

भारत की फ्लॉप बल्लेबाजी

तिलक वर्मा (19), शिवम दुबे (25), और अक्षर पटेल (15) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। नियमित अंतराल पर विकेट खो रही भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई और 34 रन से मैच गंवा बैठी। आयरलैंड की तरफ से मैथ्यू हम्फ्रीज ने 3, मैथ्यू होलार्ड ने 3 विकेट लिए। जय मूंद्रा ने 2 विकेट लिए। लियाम मैकार्थी और गारेथ डेलानी ने 1-1 विकेट लिए।

कप्तान लोरकन टकर ने जड़ा शतक

इससे पहले, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने 9 विकेट पर 182 रन बनाए हैं। आयरलैंड की तरफ से कप्तान टकर 36 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। इसके अलावा, डेलानी 32 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए।

हर्षित राणा की बेहतरीन गेंदबाजी

भारतीय टीम की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। शिवम दुबे ने 3 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया। वाशिंगटन सुंदर महंगे रहे। उन्होंने 1 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 19 रन लुटाए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। भारत की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे रहे। कृष्णा ने 4 ओवर में 57 रन लुटाए। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

Updated on:
26 Jun 2026 09:49 pm
Published on:
26 Jun 2026 09:37 pm
Also Read
View All
Ind vs Afg T20Is Schedule: टीम इंडिया पहली बार अपने ही घर में बनेगी मेहमान, नोट कर लीजिये भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

UAE vs CAN: भारतीय मूल के राहुल चोपड़ा ने किया कमाल, 127* रन की तूफानी पारी खेल कनाडा के गेंदबाजों की बनाई रेल

श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका

टीम इंडिया की ताकत पहचानते हुए पूर्व श्रीलंकाई दिग्‍गज ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बताया भारत का सबसे मजबूत पक्ष

मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन की पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री, भाई की तरह ही दोनों हाथों से करते हैं कमाल